img-fluid

Tamil Nadu: PM मोदी के रोड शो से DMK की 200 सीटें पक्की, सीएम स्टालिन का बड़ा दावा

April 03, 2026

कोयंबटूर. तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री (CM) एमके स्टालिन (M.K. Stalin) ने चुनावी रैली में प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) , गृह मंत्री अमित शाह और एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि जैसे-जैसे मोदी और शाह तमिलनाडु में ज्यादा दौरे करेंगे, वैसे-वैसे उनकी पार्टी डीएमके (DMK) और उसके सहयोगियों की जीत का अंतर और बढ़ेगा।

एआईएडीएमके पर लगाया नकल का आरोप
कोयंबटूर में रैली को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा कि एआईएडीएमके ने अपने चुनावी घोषणापत्र में डीएमके की योजनाओं की नकल की है। उन्होंने खास तौर पर ‘कलाईग्नार मगलिर उरिमै योजना’ (महिलाओं को हर महीने ₹1000 देने वाली योजना) और ‘विदियाल पयानम’ (सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा) का जिक्र करते हुए कहा कि ये सब डीएमके की योजनाएं हैं, जिन्हें एआईएडीएमके ने कॉपी किया है।


  • पलानीस्वामी पर स्टालिन ने साधा निशाना
    स्टालिन ने पलानीस्वामी पर हमला करते हुए कहा कि उनके पास अपने 10 साल के शासन का कोई बड़ा काम या उपलब्धि बताने के लिए नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2016 के चुनाव में किए गए वादों को भी एआईएडीएमके सरकार ने पूरा नहीं किया।

    सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी पर कसा तंज
    प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए स्टालिन ने कहा कि चुनाव के समय ही उनका तमिलनाडु दौरा बढ़ जाता है। उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी मोदी ने चेन्नई में रोड शो किया था और डीएमके गठबंधन ने सभी 40 सीटें जीत ली थीं। स्टालिन ने विश्वास जताया कि अगर इस बार भी मोदी और अमित शाह ज्यादा दौरे करेंगे, तो उनकी पार्टी 234 में से 200 सीटों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेगी।

    भाजपा पर तमिल और तमिल लोगों के अपमान का लगाया आरोप
    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा तमिल, तमिल लोगों और तमिलनाडु का अपमान करती है। स्टालिन ने कहा कि जब भाजपा नेता राज्य में आते हैं तो तमिल भाषा और संस्कृति के प्रति प्यार दिखाते हैं, लेकिन दूसरे राज्यों में अलग बयान देते हैं। उन्होंने मोदी के बिहार में दिए गए एक बयान का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री वही बात तमिलनाडु में दोहरा सकते हैं। स्टालिन ने तंज भरे अंदाज में यह भी कहा कि पहले राज्यपाल आर.एन. रवि डीएमके के खिलाफ ‘चुनावी हथियार’ की तरह काम कर रहे थे, लेकिन अब उनका तबादला हो गया है। ऐसे में मोदी और शाह का आना ही उनके लिए फायदे का सौदा बन गया है।

    Share:

  • Grah Gochar 2026: शुक्र-वरुण-बुध के दुर्लभ योग से इन 4 राशियों के खुलेंगे सफलता के रास्‍ते

    Fri Apr 3 , 2026
    नई दिल्ली। ज्योतिष (Astrology) के अनुसार अप्रैल 2026 की शुरुआत कुछ राशियों (Zodiac Signs) के लिए बेहद खास साबित हो रही है। द्रिक पंचांग के मुताबिक 1 अप्रैल 2026 को ग्रहों की चाल में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला, जब शुक्र, वरुण और बुध ग्रहों ने मिलकर शुभ योगों (Auspicious Combinations) का निर्माण किया। इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved