img-fluid

गौरीघाट से अवैध कब्जे हटे, नेकी के केन्द्र सजे

April 16, 2026

जबलपुर। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार गौरीघाट क्षेत्र को व्यवस्थित और सुंदर बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जिस स्थान पर दो महीने पहले तक अव्यवस्थित और अवैध कब्जे थे, वहां अब नगर निगम एक भव्य और आकर्षक आरआरआर (री-ड्यूस, री-यूज और री-सायकिल) केंद्र का निर्माण कर रहा है। यह पहल न केवल स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग सुधारेगी, बल्कि नागरिकों के लिए सेवा और सुविधा का संगम भी बनेगी।


  • खास होगा आरआरआर केंद्र
    इस केंद्र को केवल एक स्टोर की तरह नहीं, बल्कि एक सोशल बैंक के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहाँ प्रमुख रूप से खिलौना बैंक सक्षम परिवारों द्वारा दिए गए पुराने खिलौने यहाँ जमा होंगे, जिन्हें जरूरतमंद बच्चों को वितरित किया जाएगा। बर्तन बैंक एकल उपयोग वाले प्लास्टिक को कम करने के लिए यहाँ से आयोजनों हेतु बर्तन उपलब्ध कराए जाएंगे। पुस्तक बैंक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्र यहाँ अपनी पुरानी किताबें दान कर सकेंगे और जरूरतमंद विद्यार्थी उन्हें ले सकेंगे। थैला बैंक नर्मदा तट को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए यहाँ कपड़े के थैले उपलब्ध होंगे।

    श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा
    घाटों पर पूजन सामग्री की दुकानें अव्यवस्थित होने से जाम की स्थिति बनती थी। अब नए प्लान के तहत श्रद्धालुओं को एक ही छत के निचे गार्बेज फ्री और व्यवस्थित तरीके से पूजन सामग्री मिल सकेगी। स्थानीय विक्रेताओं को व्यवस्थित स्थान मिलने से उनकी आजीविका भी सुधरेगी और घाट की सुंदरता भी बनी रहेगी।

    Share:

  • सोलर सूर्य रथ को महापौर ने दिखाई हरी झंडी

    Thu Apr 16 , 2026
    सूर्य घर योजना के प्रचार के लिए शहर भर में घूमेगा रथ जबलपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से एनएसईएफआई द्वारा बुधवार को सिटी एक्सीलेरेटर प्रोग्राम (सीएपी) के अंतर्गत सोलर सूर्य रथ के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम का आयोजन शक्ति भवन में किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्री जगत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved