
इंदौर। इंदौर लोकयुक्त की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए लोक निर्माण विभाग के तीन अधिकारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दरअसल धार निवासी और पटेल इंटरप्राइजेज के संचालक राजपाल सिंह पंवार जो कि एक शासकीय ठेकेदार है, और उनकी फर्म ने 2023 में मेथवाड़ा फोरलेन सड़क का काम 4 करोड़ 73 लाख में लिया था और उसे 4 करोड़ 51 लाख में पूरा किया था। फरियादी का बिल पास करने के लिए लोक निर्माण के अधिकारियों ने 3 लाख 50 हजार की रिश्वत की मांग की जिसकी शिकायत पीड़ित ने इंदौर लोकायुक्त को की।
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने जांच की और एक टीम बनाई। टीम ने आरोपी जयदेव गौतम कार्यपालन यंत्री को उनके सरकारी निवास 1 लाख 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जबकि टीके जैन अनुभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग को कार्यालय परिसर से 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा है। वही अंशु दुबे उपयंत्री ने भी पीड़ित से 1 लाख रुपए की मांग की थी लेकिन राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्होंने पैसे नहीं लिए लोकयुक्त की टीम ने तीनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्यवाही की है, और उनके कब्जे से रिश्वत की राशि 2 लाख 50 हजार रुपए जप्त किए है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved