img-fluid

इंदौर: पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या

April 25, 2026

इंदौर। इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के चौथी पलटन पुलिस क्वार्टर की पहली मंजिल में रहने वाले यातायात पूर्वी में पदस्थ आरक्षक अंकित तोमर ने अपने ही रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात, मौके पर एफएसएल की टीम और ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद।

एसीपी ने बताया कि थाना मल्हारगंज क्षेत्र के अंतर्गत चौथी पलटन पुलिस क्वार्टर की पहली मंजिल में रहने वाले यातायात पूर्व में पदस्थ आरक्षक अंकित तोमर अपने रूम में मृत अवस्था में मिला है, मौके पर जांच पता चला है कि मृतक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।


  • मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम व पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मृतक अंकित तोमर के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों से पूछताछ में पता चला है, कि मृतक यातायात आरक्षक अंकित तोमर रात 10:00 बजे अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर लौटा था। एसीपी ने बताया कि मृतक का दिल्ली पुलिस में आरक्षक पद पर चयन भी हुआ था और 4 महीने बाद वह जॉइनिंग करने वाले थे। फिलहाल आत्महत्या किन कारणों से की है, इसकी जांच पुलिस कर रही है। मृतक यातायात आरक्षक ने आत्महत्या के पहले किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है।

    बताया जा रहा है कि मृतक यातायात पूर्व आरक्षक अंकित तोमर उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला था और 2018 में उसने इंदौर में जॉइनिंग की थी। फिलहाल पुलिस ने मृतक अंकित तोमर के परिजनों को सूचना दे दी है और सभी तथ्यों पर जांच में जुटी है।

    Share:

  • इंदौर: पानी भरने के विवाद में हुई एक युवक की हत्या, लसूड़िया पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Sat Apr 25 , 2026
    इंदौर। इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां पानी भरने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल यह पूरी घटना रविदास नगर की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved