img-fluid

Astro Tips: इन 4 आदतों से घर में बढ़ सकती है दरिद्रता! ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं अलक्ष्मी के संकेत

April 26, 2026

नई दिल्ली । हिंदू धर्म (Hindu Religion) और ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार व्यक्ति की रोजमर्रा की आदतें (Habits) उसके जीवन, भाग्य और आर्थिक स्थिति पर गहरा असर डालती हैं। कुछ कार्यों को शुभ माना गया है, जबकि कुछ आदतें घर में नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता का कारण बन सकती हैं। मान्यता है कि ऐसी गलत आदतें मां लक्ष्मी की कृपा को कम कर देती हैं और घर में अलक्ष्मी का प्रभाव बढ़ जाता है।

पैर हिलाने की आदत
ज्योतिष के अनुसार बैठे-बैठे पैर हिलाना अशुभ माना गया है। इसे मानसिक अस्थिरता से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि यह आदत चंद्रमा की स्थिति को कमजोर करती है, जिससे तनाव बढ़ता है और अनावश्यक खर्च भी बढ़ने लगते हैं। इससे घर में धन का संचय प्रभावित होता है।

नाखून चबाना
नाखूनों को दांतों से चबाना स्वास्थ्य के साथ-साथ भाग्य के लिए भी हानिकारक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में इसे दरिद्रता को आमंत्रित करने वाली आदत बताया गया है। ऐसी आदत व्यक्ति के आत्मविश्वास को कमजोर करती है और करियर व जीवन में रुकावटें पैदा कर सकती है।


  • भोजन को बीच में चखना
    शास्त्रों में रसोई को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना गया है। भोजन बनाते समय उसे बार-बार चखना या जूठा करना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर की बरकत कम होती है और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। भोजन को पूरी पवित्रता के साथ बनाना और ग्रहण करना शुभ माना गया है।

    दोनों हाथों से सिर खुजलाना
    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दोनों हाथों से एक साथ सिर खुजलाना भी अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि इससे व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है, जिसका असर व्यवसाय और आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।

    (डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिषीय परंपराओं पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।)

    Share:

  • पुतला दहन के दौरान हादसा, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल झुलसीं

    Sun Apr 26 , 2026
    बहराइच। नारी शक्ति वंदन अधिनियम (Women Empowerment Act) को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं का पुतला फूंकते समय सदर विधायक अनुपमा जायसवाल (MLA Anupama Jaiswal) आग की चपेट में आ गईं, जिससे उनका चेहरा झुलस गया। जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved