img-fluid

सेंट्रल जेल में लगी लोक अदालत, छोटी धाराओं वाले 30 प्रकरणों का हुआ निराकरण

April 26, 2026

इन्दौर। न्यायालयों में चल रहे छोटे लंबित प्रकरणों का निराकरण करने तथा जिलों में कैदियों की संख्या कम करने के उद्देश्य से आज सेंट्रल जेल में लोक अदालत लगाई गई। जिसमें 30 प्रकरणों का निराकरण आपसी समझौते के जरिए किया गया।

केंद्रीय जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि राजीनामा योग्य 30 प्रकरण जेल प्रशासन ने लोक अदालत में रखे थे, जो तीन वर्षों और उससे ज्यादा समय से लंबित थे। सुबह शुरू हुई लोक अदालत में एडीजे अपर सत्र न्यायाधीश अयाज खान एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मुकेश गुप्ता ने कैदियों के इन मामलों को सुना और आपसी समझौते के जरिए उनका निराकरण किया।


  • जेल के मुख्य सभा कक्ष में हुई लोक अदालत में कैदियों को सुबह से ही बैठा दिया गया था। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर लगाई गई इस लोक अदालत के मौके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डालसा के सचिव शिवराज गवली ने जेल में निरुद्ध कैदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता एवं उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की लोक अदालत से लोगों का न्याय प्रणाली की प्रति विश्वास भी बढ़ा है।

    Share:

  • US में क्यों खास है कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर.... पत्रकारों संग ट्रंप की 'पार्टी में फायरिंग की खबर

    Sun Apr 26 , 2026
    नई दिल्ली। अमेरिका (America) में व्हाइट हाउस (White House) कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (Correspondents’ Dinner) लंबे समय से राजनीति, मीडिया और ग्लैमर का बड़ा संगम माना जाता है. साल 1921 में शुरू हुआ यह कार्यक्रम अब एक हाई-प्रोफाइल इवेंट बन चुका है, जहां नेता, पत्रकार, अभिनेता और कई बड़ी हस्तियां एक ही छत के नीचे नजर आती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved