img-fluid

ट्रंप का दावा-पुतिन और जेलेंस्की से ‘अच्छी बातचीत’, जल्द खत्म हो सकता है युद्ध

April 27, 2026

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) ने रूस-यूक्रेन युद्ध (Russo-Ukrainian War) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ उनकी बातचीत सकारात्मक रही है और जल्द ही समाधान निकलने की उम्मीद है।

फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम ‘द संडे ब्रीफिंग’ में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दोनों देशों के बीच हालात सुधारने पर काम कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पुतिन और जेलेंस्की दोनों से बातचीत होती रही है, हालांकि आखिरी बातचीत की तारीख बताने से उन्होंने इनकार कर दिया।


  • ‘नफरत से नहीं सुलझेगा विवाद’
    ट्रंप ने दोनों देशों के नेताओं के बीच बढ़ती कटुता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आपसी नफरत “हास्यास्पद और पागलपन” है और किसी भी समस्या के समाधान में सबसे बड़ी बाधा बनती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शांति के लिए संवाद जरूरी है।

    गौरतलब है कि फरवरी 2022 में शुरू हुए इस युद्ध को खत्म करने का वादा ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान किया था, लेकिन उनके दूसरे कार्यकाल के एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी संघर्ष जारी है।

    जमीनी हालात अब भी तनावपूर्ण
    इधर, युद्ध का असर मैदान में लगातार दिख रहा है। यूक्रेन के निप्रो शहर पर रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, हमले में एक घर पूरी तरह तबाह हो गया और मलबे से शव बरामद किए गए।

    वहीं रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक महिला की मौत और एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। ये घटनाएं हाल ही में 193 युद्धबंदियों की अदला-बदली के बाद सामने आई हैं।

    रूस का बड़ा दावा
    रूस के विशेष दूत रोदियोन मिरोशनिक के मुताबिक, फरवरी 2022 से अब तक यूक्रेनी हमलों में 8,000 से ज्यादा रूसी नागरिक मारे गए हैं और करीब 20,000 घायल हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने बड़े पैमाने पर नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया है, जबकि पश्चिमी देश इन आंकड़ों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

    Share:

  • AAP के 7 सांसदों को BJP में विलय की मंजूरी, राज्यसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना, जानें भाजपा की संख्या...

    Mon Apr 27 , 2026
    नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (AAP) से 7 बागी सांसदों (7 MPs) को राज्यसभा सचिवालय (Rajya Sabha Secretariat) से बीजेपी (BJP) में विलय (Merger) की मंजूरी मिल गई है। राज्यसभा सचिवालय ने इस संबंध में सोमवार सुबह अधिसूचना जारी की है। ऐसे में राज्यसभा में बीजेपी की संख्या बढ़कर 113 हो जाएगी। इससे पहले शुक्रवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved