img-fluid

बिहार : सीवान फिर दहला, BJP के पूर्व MLC के रिश्तेदारों पर बरसाईं गोलियां, भांजे की मौत

April 30, 2026

पटना. बिहार (Bihar) में सरकार (Government) की कमान नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बाद अब सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) के पास आ गई, लेकिन अपराध है कि रुकने का नाम नहीं ले रहा. अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं के रिश्तेदार भी सुरक्षित नहीं. ऐसी ही एक घटना सीवान जिले में हुई है.

सीवान में हौसलाबुलंद बदमाशों ने बीजेपी के पूर्व एमएलसी और वरिष्ठ नेता मनोज सिंह के रिश्तेदारों पर अंधाधुंध गोलीबारी की. गोलीबारी की इस घटना में मनोज सिंह के भांजे की मौत हो गई है. वहीं, मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. चंदन सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है.


  • जानकारी के मुताबिक घटना सीवान शहर के ढाला इलाके की है. घटना की वजह रोड रेज बताया जा रहा है. बीजेपी नेता मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष के साथ सड़क किनारे कार खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चंदन सिंह की कार से सट गई. चंदन सिंह की कार में इसकी वजह से स्क्रैच आया. इस बात को लेकर चंदन सिंह ने कार चला रहे व्यक्ति को फटकार लगाई.

    दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई, कि कार सवार लोगों ने चंदन सिंह और उनके बेटे पर फायर झोंक दिया. बदमाशों की गोली लगने से चंदन सिंह और उनके बेटे हर्ष लहूलुहान होकर सड़क किनारे गिर पड़े. बदमाश मौके से भाग निकले. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया. चंदन सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है.

    Share:

  • PM मोदी अगले माह जाएंगे यूरोप दौरे पर... रास्ते में कुछ समय UAE में रुकेंगे!

    Thu Apr 30 , 2026
    दुबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates.- UAE) की एक संक्षिप्त यात्रा कर सकते हैं। अपनी आगामी यूरोप यात्रा (Europe trip) के दौरान पीएम मोदी बीच रास्ते में कुछ समय के लिए यूएई में रुकेंगे, जहां उनकी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved