img-fluid

इंदौर पुलिस कमिश्नर ने किया पुलिस सेतु ऐप का लोकार्पण

May 01, 2026

इंदौर। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट (Indore Police Commissionerate) द्वारा तकनीकी नवाचार की दिशा में बढ़ाया एक और कदम बेहतर पुलिसिंग और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाएं प्रखर और पुलिस सेतु ऐप्स का, पुलिस कमिश्नर इंदौर ने किया लोकार्पण। दरअसल इंदौर पुलिस कमिश्नर अब अपराधियों और संदिग्धों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज का एआई बेस्ड तकनीक से लैस प्रखर ऐप से मिनटों में हो जाएगा एनालिसिस।

इसी के साथ पुलिस सेतु ऐप से संबंधित पुलिस अधिकारियों की जानकारी और उनसे संपर्क अब आम जनत के लिए होगा और आसान। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक उन्नत, प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से निरंतर आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।


  • इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशानुसार, डीसीपी कुमार प्रतीक और एसीपी पराग सैनी के मार्गदर्शन में दो नए अत्याधुनिक प्रखर पोर्टल और पुलिस सेतु ऐप का निर्माण किया गया है। इन दोनों ऐप के माध्यम से अपराधियों की पहचान आसानी से हो पाएगी और अपराध रोकने में कारगर साबित होंगे।

    इसी के साथ किसी भी घटना या दुर्घटना की स्थिति में संबंधित थाना क्षेत्र और अधिकारी के साथ ही बीट में तैनात पुलिसकर्मियों की जानकारी भी तुरंत उपलब्ध हो जाएगी। इंदौर पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे नवाचारों को बढ़ावा देते हुए स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में नए नए प्रयास किए जाते रहेंगे।

    Share:

  • इंदौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    Fri May 1 , 2026
    आरोपियों से पुलिस ने 129 ग्राम ब्राउन शुगर की 70 पुड़िया की जप्त जप्त ब्राउन शुगर की कीमत 1 करोड़ 29 लाख रूपए बताई जक रही है इंदौर। इंदौर (Indore) की बाणगंगा थाना पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved