img-fluid

पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के प्रमुख आसिम मुनीर की भारत को सीधी धमकी- ‘दर्दनाक होगा अंजाम…’

May 11, 2026

डेस्क: पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ बयान दिया है. ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत ने बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान पर कार्रवाई की थी. साथ ही उन्होंने भारत को चेतावनी देने की भी कोशिश की. यह कार्यक्रम रावलपिंडी स्थित जनरल हेडक्वार्टर (GHQ) में आयोजित किया गया था. इसमें पाकिस्तान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू और नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीद अशरफ भी मौजूद थे.


  • आसिम मुनीर ने कहा कि 6 और 7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन किया था और पाकिस्तान ने इसका जवाब पूरी ताकत से दिया. उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी कोई कार्रवाई हुई तो उसका असर बहुत बड़ा और दर्दनाक होगा. मुनीर ने यह भी कहा कि मारका-ए-हक सिर्फ दो देशों के बीच युद्ध नहीं था, बल्कि यह विचारधाराओं की लड़ाई थी. उन्होंने दावा किया कि इस लड़ाई में पाकिस्तान की जीत हुई. इसके साथ ही उन्होंने 2001 संसद हमला, 2008 मुंबई हमला, 2016 उरी हमला और 2019 पुलवामा हमले के बाद भारत की कार्रवाई को फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि भारत झूठे आरोप लगाकर पाकिस्तान पर दबाव बनाने की कोशिश करता है.

    Share:

  • इंदौर: महिला पर 55 किलो का पार्सल फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Mon May 11 , 2026
    इंदौर। इंदौर के मल्हारगंज इलाके में नगर निगम की महिला कर्मचारी पर 55 किलो का पार्सल फेंकने का मामला रविवार को सामने आया है। जिसमें महिला सफाईकर्मी घायल को गई थी, वही महिला की शिकायत पर मल्हारगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल इंदौर के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved