
इंदौर। इंदौर के मल्हारगंज इलाके में नगर निगम की महिला कर्मचारी पर 55 किलो का पार्सल फेंकने का मामला रविवार को सामने आया है। जिसमें महिला सफाईकर्मी घायल को गई थी, वही महिला की शिकायत पर मल्हारगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के राज मोहल्ला इलाके में नगर निगम की महिला कर्मचारी सुनीता बाली सफाई कार्य कर रही थी। इसी दौरान एक बस से करीब 55 किलो वजनी पार्सल नीचे फेंका गया। महिला का आरोप है कि उसने पहले ही बस स्टाफ को ऐसा नहीं करने और सफाई के लिए बस को थोड़ा हटाने का कहा था, लेकिन इसके बावजूद पार्सल फेंका गया। जिसमें घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बस के पीछे “हंस चाल” लिखा हुआ दिखाई दिया। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजय, आकाश और तुषार नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, मल्हारगंज पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved