img-fluid

बिलावली में फूटा जनता का गुस्सा, पानी की समस्या को लेकर मटके फोड़े

May 15, 2026

इंदौर। इंदौर के वार्ड क्रमांक 75, जोन बिलावली क्षेत्र में पीने के पानी की गंभीर समस्या को लेकर रहवासियों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। क्षेत्रीय पार्षद कुणाल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रहवासियों ने प्रदर्शन करते हुए खाली मटके फोड़े और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में पानी की सप्लाई बाधित है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की कमी ने लोगों का जीवन प्रभावित कर दिया है। रहवासियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।


  • इस दौरान महिलाओं और बुजुर्गों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया और कहा कि पानी के लिए उन्हें दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। लोगों ने खाली मटके फोड़कर नगर निगम के प्रति अपना विरोध जताया।

    पार्षद कुणाल चौधरी ने कहा कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से तत्काल पर्याप्त पानी सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महापौर के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। रहवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो आने वाले दिनों में बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।

    Share:

  • कम बजट, बिना बड़े स्टार्स… फिर भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने वाली सुपरहिट फिल्मों की कहानी

    Fri May 15 , 2026
      नई दिल्ली(New Delhi)। ना बड़ा स्टार, ना भारी बजट(No Big Stars, No Massive Budget)… सिर्फ दमदार स्टोरी(Powerful Story Sets) ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड (set records at the box office)कम बजट की सुपरहिट फिल्मेंफिल्म इंडस्ट्री में अक्सर माना जाता है कि बड़ी फिल्में वही होती हैं जिनमें बड़े स्टार्स (featuring major stars)और भारी-भरकम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved