img-fluid

MP में तरबूज खाने से पिता-पुत्र की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते समय एक की मौत, दूसरा वेंटिलेटर पर

May 15, 2026

श्योपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के श्योपुर जिले (Sheopur District) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां तरबूज खाने के बाद पिता-पुत्र की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग से जूझ रहा है। तरबूज में केमिकल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आगर मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा से इंदर सिंह परिहार और उसका बेटा विनोद परिहार श्योपुर में मजदूरी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने घर पर तरबूज खाया था, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने लगी। आनन फानन में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। इंदर सिंह परिहार (पिता) की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कोटा रेफर किया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही खतौली गांव के पास इंदर सिंह ने दम तोड़ दिया।


  • मृतक के छोटे बेटे ने कही ये बात
    वहीं विनोद परिहार (मृतक का बेटा) जिला अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। मृतक के छोटे बेटे ने बताया कि पापा और बड़े भाई की रात में तबीयत खराब हो गई थी। अंदर से घुटन हो रही थी। घुटन दूर करने के लिए तरबूज खा लिया था। जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। तबीयत बिगड़ने पर बड़े भाई को ICU में भर्ती कराया गया और पिता को कोटा रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

    प्रथम दृष्टया तरबूज में केमिकल मिला होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी पूरी तरह से यह साफ नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

    Share:

  • NEET Paper Leak Mastermind Kulkarni Arrested

    Fri May 15 , 2026
    New Delhi: The CBI has achieved a major breakthrough in the NEET-UG 2026 paper leak case. The CBI has arrested the kingpin—the mastermind—behind the case. The accused has been identified as P.V. Kulkarni, a Chemistry lecturer who was associated with the NTA’s examination process. The CBI investigation has revealed a sensational detail: the prime accused, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved