img-fluid

गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, बेटे के सामने महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

May 17, 2026

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram, Haryana) में शुक्रवार शाम एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 47 वर्षीय महिला ने अपने बेटे के सामने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या (Jumping Suicide) कर ली। हादसा इतना भयावह था कि तेज रफ्तार ट्रेन से महिला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसके अंग रेलवे ट्रैक पर दूर तक बिखर गए।

घटना गढ़ी हरसरू और बसई रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। मृतका की पहचान सविता के रूप में हुई है। बताया गया कि महिला अपने 22 वर्षीय बेटे के साथ वहां मौजूद थी। इसी दौरान दिल्ली से जैसलमेर जा रही स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के सामने अचानक कूद गई।

पति की मौत के बाद तनाव में थी महिला

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला के पति का करीब चार महीने पहले कैंसर के कारण निधन हो गया था। परिवार के मुताबिक, पति की मौत के बाद से वह गहरे सदमे और मानसिक तनाव में चल रही थी। पुलिस का मानना है कि इसी अवसाद के चलते उसने यह कदम उठाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेटा अपनी मां को बचाने की कोशिश कर पाता, उससे पहले ही ट्रेन गुजर चुकी थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए।

लोको पायलट ने दी सूचना

जानकारी के अनुसार, स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से रेवाड़ी की ओर जा रही थी। तभी महिला अचानक ट्रैक पर आ गई। ट्रेन के लोको पायलट ने तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम ने रेलवे ट्रैक से शव के अवशेष एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। शनिवार को डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।



  • परिवार से पूछताछ जारी

    जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस मृतका के बेटे और अन्य परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों को समझा जा सके।

    यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो परिवार, दोस्तों या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से मदद लेना महत्वपूर्ण हो सकता है। भारत में टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 या 1-800-891-4416 पर सहायता उपलब्ध है।

    Share:

  • तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मुद्दों पर CM विजय से मिले कमल हासन, रखीं 6 बड़ी मांगें

    Sun May 17 , 2026
    चेन्नई। तमिल फिल्म इंडस्ट्री (Tamil Film Industry) और राजनीति के दो बड़े चेहरों की मुलाकात ने तमिलनाडु (Tamil Nadu) में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। अभिनेता और राजनेता (Kamal Haasan) ने हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री (Vijay) से मुलाकात कर फिल्म उद्योग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved