
इंदौर। आज सुबह क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की अलग-अलग 6 टीमों ने एक सीक्रेट ऑपरेशन (Secret Operation) चलाते हुए इंदौर शहर सहित पीथमपुर (Pithampur) में छापामार कार्रवाई कर एक महिला तस्कर सहित एक आरक्षक को हिरासत में लिया है।
इस आपरेशन की निगरानी खुद पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह कर रहे है। उनकी एक टीम ने अहिरखेड़ी में दबिश मारकर अलका नामक महिला सहित उसके बेटे जयदीप को हिरासत में लिया है। अलका शराब की आड़ में ड्रग्स तस्करी कर रही थी। साथ ही उनसे पूछताछ के बाद इंटेलिजेंस के एक आरक्षक विनोद भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच की कुछ टीमें पीथमपुर में भी है, जिसने कुछ तस्करों को पकड़ा है। उधर पिछले दिनों क्राइम ब्रांच ने अहीरखेड़ी से तस्कर सीमा नाथ से एक करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त की थी। पुलिस ने उसके पति चेतन की तलाश में भी अहिरखेड़ी में छापे मारे।