
इन्दौर। गौरीनगर, खातीपुरा, वीणा नगर और आसपास के कई क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से पानी की टंकियों से पर्याप्त पानी सप्लाय नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते आज सुबह कांग्रेसी पार्षदों के साथ रहवासियों ने हंगामा करते हुए चक्काजाम किया। काफी देर तक चक्काजाम जारी रहने केचलते क्षेत्र की यातायात व्यवस्था का कबाड़ा हो गया था। रहवासियों के साथ दो वार्डों के कांग्रेसी पार्षद भी चक्काजाम में शामिल हुए।
शहर के कई इलाकों में पानी की टंकियों से पयापत पानी नहीं मिलने की शिकायतों आठ-दस दिनों से ज्यादा बढ़ रही ैह और पानी नहीं मिलने को लेकर कई वार्ड में हंगामे हो रहे हैं, वहीं मिल क्षेत्र के कई वार्डों में नर्मदा की सप्पाय लानि के वाल्व को लेकर माथापच्ची चल रही है। कई पार्षद वाल्व नहीं खोले जाने कोलेकर अफसरों पर बरस रहे हैं। इनके सबके बीच आज सुबह गौरीनगर, खातीपुरा, वीणानगर और उसके आसपास के कई क्षेत्रों में पानी नहीं मिलन से गुस्साए लोगों ने पार्षद यशस्वी पटेल और राजू भदौरिया के साथ मिलकर गौरीनगर मेनरोड पर चक्काजाम कर दिया।
दोनों कांग्रेसी पार्षद हैं और बड़ी संख्या में वहां जमा हुए रहवासियों के साथ निगम अफसरों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कुछ लोगों का कहना था कि उनके क्षेत्रों में कई दिनों से कुछ मिनटों के लिए नल आते हैं और वे भी कम प्रेशर से, जिसेक कारण उन्हें पानी ही नहीं मिल पाता। वार्ड 20 के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रों में भी पानी नहीं मिल रहा है। तीन दिन पहले ही रहवासियों ने अफसरों को पूरा मामला हबताया था तो वहां नर्मदा प्रोजेक्ट के अफसंरो की टीम पहुंची थी और कहा था कि एक-दो दिनो में पानी सप्लाय की स्थिति बेहतर हो जाएगी, लेकिन आज टंकियों से पानी ही नहीं बंटा, जिससे रहवासी गुस्सा हो गए।
कई घंटे तक चलता रहा चक्का जाम
आज सुबह गोरी नगर रोड पर रेवासियों और कांग्रेसी पार्षदों द्वारा किया गया चक्का जाम ढाई से 3 घंटे तक चलता रहा इस दौरान ना तो नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नहीं पुलिस के अफसर चक्का जाम के कारण गोरी नगर रोड आसपास के क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई थी और वाहन चालक आसपास की गलियों से गुजर कर जैसे तैसे मुख्य मार्ग पर पहुंच पा रहे थे समाचार लिखे जाने तक चक्का जाम जारी था
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved