img-fluid

कान्स फिल्म फेस्टिवल में छाईं ऐश्वर्या राय, व्हाइट पैंटसूट और फेदर पल्लू लुक ने बटोरी सुर्खियां

May 24, 2026

नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2026) के रेड कार्पेट पर अपने शानदार अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया। फेस्टिवल के क्लोजिंग सेरेमनी (Closing Ceremony) में उनकी स्टाइलिश एंट्री ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। ऐश्वर्या ने इस खास मौके पर डिजाइनर चेनी चान कूचर का कस्टम व्हाइट पैंटसूट पहना। आउटफिट के लैपल पर सिल्वर एम्बेलिशमेंट्स थे, जबकि शोल्डर और एल्बो के आसपास लगे बड़े-बड़े फेदर्स ने उनके लुक को बेहद ग्लैमरस बना दिया।

फेदर डिटेलिंग ने बढ़ाई खूबसूरती
ऑल-व्हाइट आउटफिट में ऐश्वर्या का अंदाज बेहद रॉयल नजर आया। उनका यह फेदर पल्लू स्टाइल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स उनके इस एलिगेंट और बोल्ड फैशन स्टेटमेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस लुक को स्टाइलिस्ट मोहित राय (Mohit Rai) ने तैयार किया। ऐश्वर्या ने वेवी हेयर, स्मोकी आई मेकअप और अपनी सिग्नेचर स्माइल के साथ लुक को कंप्लीट किया। रेड कार्पेट पर उनकी कॉन्फिडेंट वॉक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कान्स में उनका अलग ही जलवा है।


  • विदेशी फोटोग्राफर्स में दिखा उत्साह
    कान्स के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या को देखते ही विदेशी फोटोग्राफर्स भी उत्साहित नजर आए। कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें पैपराजी उनका नाम पुकारते दिखाई दे रहे हैं।

    पहले भी दिखे कई शानदार लुक
    क्लोजिंग सेरेमनी से पहले ऐश्वर्या ने ‘लाइट ऑन विमेन वर्थ’ गाला में ब्लू ऑफ-शोल्डर आउटफिट पहनकर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा उन्होंने सोफी कूचर की पाउडर पिंक ड्रेस में भी स्टाइलिश अंदाज दिखाया था, जिसमें फ्लोइंग शिफॉन केप और फ्लोरल ज्वेलरी एप्लीक वर्क था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ड्रेस की कीमत करीब 3.54 लाख रुपये बताई जा रही है। इस लुक में भी उन्होंने सॉफ्ट कर्ल्स, हल्का मेकअप और डायमंड ज्वेलरी के साथ एलिगेंट स्टाइल कैरी किया।

    आराध्या बच्चन ने भी खींचा ध्यान
    इस दौरान आराध्या बच्चन भी अपनी मां के साथ नजर आईं। आराध्या ने रेड गाउन और मैचिंग केप में सबका ध्यान खींचा। वहीं, दिन के समय ऐश्वर्या डिजाइनर अमित अग्रवाल की ‘ल्यूमिनारा’ कूचर ड्रेस में भी दिखाई दी थीं। बताया गया कि इस खास आउटफिट को तैयार करने में 1500 घंटे से ज्यादा का समय लगा और इसका कॉन्सेप्ट “लाइट इन मोशन” पर आधारित था।

    Share:

  • ईरान की दो टूक..... उसके पास ही रहेगा होर्मुज का नियंत्रण....समझौता के ट्रंप के दावे को किया खारिज

    Sun May 24 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान (America and Iran) के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने दावा किया है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता लगभग तय हो चुका है। हालांकि ईरान ने साफ किया है कि फिलहाल परमाणु कार्यक्रम पर कोई बातचीत नहीं हुई है। होर्मुज (Hormuz) पर भी ईरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved