img-fluid

कपूरथला जेल में बवाल, कैदियों ने हिंसक झड़प के बाद बैरक की दीवारें तोड़ीं, भारी पुलिस बल तैनात

May 24, 2026

कपूरथला। पंजाब (Punjab) के कपूरथला (Kapurthala) की जेल (Jail) में शनिवार रात अचानक हालात बिगड़ गए, जब कैदियों (Prisoners) और विचाराधीन बंदियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामूली विवाद से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते बड़े उपद्रव में बदल गया और जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे शुरू हुए विवाद के दौरान आक्रोशित कैदियों ने जेल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। हिंसा के दौरान बैरक नंबर 4 की दीवारें तोड़ दी गईं और जेल के एक हिस्से में आग लगाने की कोशिश भी की गई।

पुलिस और जेल प्रशासन पर हमले के आरोप
स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे जेल अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर भी कैदियों द्वारा हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद जेल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में कैदी जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दावा किया गया कि हालात काबू करने के दौरान गोली चलाई गई और एक कैदी घायल हो गया। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक गोली लगने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


  • जेल के बाहर लगी एंबुलेंस
    घटना के बाद जेल परिसर के बाहर कई एंबुलेंस तैनात की गईं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि झड़प में कई लोग घायल हुए हो सकते हैं। हालांकि घायलों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    SSP और DIG पहुंचे मौके पर
    घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी स्थिति का जायजा लिया। जालंधर रेंज के DIG ने देर रात बताया कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। प्रशासन ने जेल के अंदर हुई हिंसा और सुरक्षा व्यवस्था में चूक को लेकर जांच शुरू कर दी है।

    Share:

  • राजस्थान : CM भजनलाल के काफिले के लिए रुका था ट्रैफिक, तभी बेकाबू बस ने 8 कारों को रौंदा

    Sun May 24 , 2026
    जयपुर. जयपुर (Jaipur) में मुख्यमंत्री (CM) भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) के काफिले (Convoy) को निकालने के लिए रोके गए वाहनों की कतार में एक तेज रफ्तार स्लीपर बस घुस गई. सीकर रोड पर हरमाड़ा इलाके में हुए इस भीषण हादसे में बस ने पीछे से एक के बाद एक 8 कारों को टक्कर मार दी. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved