
इंदौर। इंदौर में पानी की समस्या को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। शहर के कई वार्डों में नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा जल संकट के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुकलिया स्थित विनोद बब्बू यादव पानी की टंकी पर चक्का जाम कर विरोध जताया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पानी की टंकियों में समय पर पानी नहीं भरा जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि अनियमित जल वितरण के कारण रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित हो रही हैं और कई इलाकों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द जल वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved