
इंदौर: जल संरक्षण को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा दूर दृष्टि के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान मध्य प्रदेश में शुरू किया है, और उसके कई सुखद परिणाम हमको देखने को मिल रहे हैं, लेकिन इस बार की जो भीषण गर्मी है, जो पिछली बार जो पानी कम गिरा उसे कारण से इंदौर में हजारों की संख्या में बोरिंग जरूर सुख हैं, लेकिन जहां-जहां हमने वाटर रिचार्ज सॉफ्ट बनाए थे. जिन घरों के छतों का पानी बोरिंग में उतारने का काम किया था, वह बोरिंग इस बार नहीं सुखा हैं. तो अभी तक कल हम सवा लाख से ज्यादा वाटर रिचार्जिंग के संयंत्र लगा चुके हैं. इस बारे में हमने घर में में 15000 का लक्ष्य रखा है, जिसमें अब तक 4000 लगभग पूरे हो चुके हैं, और पूरी ताकत से सब लोग मेहनत करके जन भागीदारी से इतना ही नहीं इस लक्ष्य के डबल पहुंचने का काम करेंगे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved