
इंदौर। जैन मंदिर (Jain Temple) में हुई चोरी (Theft ) के मामले में पुलिस (Police) ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। उनसे मूर्तियां भी बरामद कर ली गई है। कुछ दिन पहले एरोड्रम थाना क्षेत्र मे स्थित ग्रेटरबाबा परिसर में स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चोरी हो गई थी।
इस मामले में पुलिस ने पहले एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनसे कुछ मूर्तियां और अन्य चांदी के छत्र बरामद किए गए थे, जबकि आधा दर्जन आरोपी फरार थे। इन लोगों ने चोरी के बाद मूर्तियां और छत्र आपस में बांट लिए थे। कल रात एरोड्रम पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर बची हुई मूर्तियां और चांदी के छत्र बरामद कर लिए हैं। इस मामले में पुलिस आज प्रेसवार्ता लेकर खुलासा करेगी। चोरी को लेकर जैन समाज में आक्रोश था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved