img-fluid

डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की

June 03, 2026


बेंगलुरु । डी.के. शिवकुमार (DK Shivakumar) ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की (Sworn in as Chief Minister of Karnataka) । डॉ. जी. परमेश्वर ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली ।


  • कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की । बेंगलुरु स्थित लोक भवन परिसर के ग्लास हाउस में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल थावरचंद्र गहलोत ने डीके शिवकुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समर्थकों के नारों के बीच डी.के. शिवकुमार मंच पर पहुंचे और सबसे पहले अपने आध्यात्मिक गुरु माने जाने वाले श्री वीर गंगाधर स्वामीजी (अज्जैया) के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद, उन्होंने संविधान की प्रति हाथ में लेकर पद और गोपनीयता की शपथ ली तथा वीर गंगाधर अज्जा का स्मरण किया। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुई। इसके बाद कर्नाटक राज्य पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया और राज्य गीत भी बजाया गया।

    कर्नाटक सरकार की मुख्य सचिव शालिनी रजनीश ने समारोह में उपस्थित अतिथियों और गणमान्य लोगों का स्वागत किया। औपचारिक कार्यक्रम शुरू होने से पहले शिवकुमार ने निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह में कई प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय नेता मौजूद रहे। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए। इस समारोह के साथ ही कर्नाटक की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई और डी.के. शिवकुमार ने राज्य की कमान औपचारिक रूप से संभाल ली। समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक, संवैधानिक पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    डीके शिवकुमार के कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उन्हें बधाई दी है। थरूर ने कहा कि उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में राज्य समृद्धि, धर्मनिरपेक्ष शासन और समावेशी विकास के एक नए युग की ओर बढ़ेगा। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने डीके शिवकुमार के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ग्रहण करने पर मैं डीके शिवकुमार को अपनी हार्दिक बधाई देता हूं। मैं उनके सफल और सार्थक कार्यकाल की कामना करता हूं, जिसके दौरान वे अपने इस अद्भुत राज्य को समृद्धि, धर्मनिरपेक्ष शासन और समावेशी विकास के एक नए युग की ओर अग्रसर करेंगे।”

    केरल से कांग्रेस सांसद एंटो एंटनी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंचे हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं यहां डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने आया हूं। यह एक गर्व का पल है। वह एक दमदार नेता हैं जिन्होंने पार्टी के लिए बहुत योगदान दिया है। अब उन्हें इसका इनाम देने का समय आ गया है।”

    महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक विजय वडेट्टीवार ने डीके शिवकुमार की जमकर प्रशंसा की। वडेट्टीवार ने कहा, “जब भी राज्य में पार्टी किसी मुश्किल में फंसी है, उन्होंने (डीके शिवकुमार) हमेशा कांग्रेस को आगे बढ़ाने में मदद की है। उन्हें अपने राज्य के बाहर भी एक जुझारू नेता के तौर पर जाना जाता है। साथ ही, उनकी पहचान एक ऐसे नेता के तौर पर भी है जो दूसरों के सुख-दुख में शामिल होते हैं।” कांग्रेस विधायक ने कहा, “डीके शिवकुमार ने कांग्रेस के प्रति अपने जुड़ाव से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने हमेशा कहा है, ‘मैं जेल जाना पसंद करूंगा, लेकिन भाजपा में शामिल नहीं होऊंगा।’ वे इस बात पर अडिग रहे, और आज, जो लड़ता है, वही जीतता है। लोग अब उनके बारे में यह बात समझने लगे हैं। मुझे खुशी है कि आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर ऐसे ही एक जुझारू नेता शपथ ले रहे हैं।”

    Share:

  • सिंचाई सुविधाओं का विस्तार भी सरकार की प्राथमिकता है - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    Wed Jun 3 , 2026
    गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि सिंचाई सुविधाओं का विस्तार (Expansion of Irrigation Facilities) भी सरकार की प्राथमिकता है (Is also priority of the Government) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय देश का अन्नदाता किसान कर्ज, बढ़ती लागत, प्राकृतिक आपदाओं और उपज के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved