img-fluid

भैरवगढ़ जेल में बच्चों से मिल रहे कैदी

June 06, 2026

  • स्पर्श मुलाकात से कैदी और परिजनों में खुशी का माहौल-पिता से मिलकर कई बच्चे झूमे

उज्जैन। भैरवगढ़ जेल में बंद कैदियों के लिए जेल प्रशासन ने अनूठा प्रयास शुरू किया है। इसके तहत जेल में बंद कैदियों को उनके बच्चों से मिलने, बैठकर बातें करने और उन्हें छूने का मौका दिया जा रहा हैं। इससे कैदियों और उनके बच्चों में खुशी का माहौल हैं।


  • जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि जेल में बंद ऐसे दंडित और विचाराधीन बंदी माता पिता जिनकी संतान की उम्र 3 से 10 वर्ष के बीच है। उनके बच्चों को हर महीने में एक बार स्पर्श मुलाकात कराई जा रही हैं। फरवरी 2026 से शुरू हुई इस अनूठी पहल का उद्देश्य बंदियों को अपने परिवार से भावनात्मक रूप से जोडऩा है ताकि वे अपराधों से दूर रहें। इसी कड़ी में हर माह के अंतिम शनिवार को बड़ी संख्या में बंदी के परिजन अपने छोटे बच्चों के साथ भैरवगढ़ जेल पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जेल में वर्षों से बंद कई बंदी ऐसे भी थे जिन्होंने पिछले चार-पांच वर्षों से अपने बच्चों को देखा तक नहीं था। शासन की इस अनूठी पहले से जब उनके बच्चे सामने आए तो बच्चे खुशी से झूम उठे। वहीं, कैदियों की आंखें उन्हें देख छलक पड़ी। बंदी यह देखकर खुश हुए कि अब उन्हें हर महीने अपने बच्चों को गले लगाने का मौका मिलेगा। वहीं, बच्चे यह सोचकर खुशी से झूमते रहे कि उन्हें भी अपने माता-पिता से मिलने का अवसर मिलेगा।

    इन दिशा निर्देशों का पालन जरूरी

    • बंदियों को उनके बच्चों (10 वर्ष तक की आयु) से माह के अंतिम शनिवार दोपहर 12:00 से 02:00 बजे के मध्य स्पर्श मुलाकात मेन गेट के अन्दर प्रार्थना भवन में करवाई जाएगी।
    • मुलाकात पर आने वाले बच्चों (05 वर्ष तक की आयु) के साथ कोई 01 परिजन समग्र आई.डी. एवं आधार कार्ड प्रस्तुत करने पर बच्चे के साथ प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
    • स्पर्श मुलाकात पर आने वाले बच्चों (05 वर्ष से 10 वर्ष तक की आयु) के साथ कोई भी परिजन प्रवेश के लिए पात्र नहीं होंगे। परंतु स्पर्श मुलाकात हेतु बच्चे समग्र आई.डी. एवं आधार कार्ड प्रस्तुत करने पर ही पात्र होंगे।
    • स्पर्श मुलाकात पर बच्चों के साथ आने वाले परिजन अपने साथ किसी भी प्रकार की राशि, मोबाईल, नशीली वस्तु, खाद्य सामग्री अथवा प्रतिबंधित सामग्री नहीं लाएंगे। पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध विधि अनुसार कार्यवाही की जावेगी।
    • प्रत्येक स्पर्श मुलाकात रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है, और मुलाकात की अवधि 15 मिनट रहेगी।

    Share:

  • दिल्ली से सिलीगुड़ी पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, अश्विनी वैष्णव ने नए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की दी जानकारी

    Sat Jun 6 , 2026
    नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश के बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार के रूप में दिल्ली-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन रूट की घोषणा की। अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कोलकाता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के लिए बुलेट ट्रेन का संकल्प लिया है। इसके तहत, देश की राजधानी दिल्ली को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved