img-fluid

दिल्ली से सिलीगुड़ी पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, अश्विनी वैष्णव ने नए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की दी जानकारी

June 06, 2026

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश के बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार के रूप में दिल्ली-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन रूट की घोषणा की। अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कोलकाता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के लिए बुलेट ट्रेन का संकल्प लिया है। इसके तहत, देश की राजधानी दिल्ली को बुलेट ट्रेन के माध्यम से सिलीगुड़ी के साथ जोड़ा जाएगा। रेल मंत्री ने बताया कि दिल्ली-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन लखनऊ, वाराणसी और पटना होते हुए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचेगी।

रेल मंत्री ने कोलकाता में स्थित सचिवालय में कहा कि बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद दिल्ली से सिलीगुड़ी की यात्रा सिर्फ 6 घंटे में पूरी हो जाएगी। दिल्ली से सिलीगुड़ी की दूरी लगभग 1500 किमी है। हालांकि, उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर और कोई जानकारी नहीं दी कि दिल्ली-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट कब शुरू होगा, कब तक पूरा होगा और कहां-कहां स्टेशन बनाए जाएंगे। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि अश्विनी वैष्णव द्वारा की गई घोषणा के बाद जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है।


  • आज राज्य सचिवालय में हुई मीटिंग में केंद्रीय रेल मंत्री ने अगले 4-5 सालों में कोलकाता मेट्रो नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए नई जनरेशन के 60 रेक लाने की घोषणा की। उन्होंने कोलकाता मेट्रो के तेजी से हो रहे विस्तार पर जोर देते हुए बताया कि पिछले 40 सालों में जहां पूरे कोलकाता में सिर्फ 27 किलोमीटर लाइनें जोड़ी गई थीं, वहीं पिछले 11 सालों में 45 किलोमीटर लाइनें जोड़ी गई हैं।

    अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पश्चिम बंगाल को ₹14,205 करोड़ का रिकॉर्ड रेलवे बजट आवंटन दिया गया है, जिससे यात्री और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि UPA सरकार के समय, तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल में पश्चिम बंगाल में रेलवे को सिर्फ 4,000 करोड़ रुपये मिलते थे।

    इसके साथ ही, उन्होंने पश्चिम बंगाल के डानकुनी से गुजरात के सूरत तक प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि 2052 किलोमीटर लंबा ये रूट भारत के पूर्वी और पश्चिमी औद्योगिक केंद्रों के बीच लॉजिस्टिक्स और व्यापार की क्षमता को बहुत ज्यादा बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।

    Share:

  • उज्जैन आरपीएफ को मिले दो ड्रोन कैमरे

    Sat Jun 6 , 2026
    8 किमी तक उड़कर करेगा निगरानी, तीन कर्मचारियों को मिली विशेष ट्रेनिंग उज्जैन। आरपीएफ ने यात्रियों की सुरक्षा, ट्रेन और पटरियों की निगरानी के लिए दो ड्रोन कैमरे खरीदे हैं। इसके अलावा इन ड्रोन से त्यौहारों और वीकेंट के समय भीड़ प्रबंधन करने में भी आरपीएफ को मदद मिलेगी। उज्जैन आरपीएफ टीआई नरेंद्र यादव के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved