img-fluid

बिहार : लव मैरिज के बाद बढ़ी दूरियां तो टावर पर जा चढ़ी दुखी पत्नी, बोली-‘मुझे बस मेरे पति से मिलवा दो…’

June 08, 2026

बगहा. बिहार (Bihar) में बगहा अनुमंडल अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला (Woman) मोबाइल टावर (mobile tower) पर चढ़ गई. घटना लक्ष्मीपुर गांव के समीप स्थित मोबाइल टावर की है, जहां महिला को ऊंचाई पर चढ़ा देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला टावर पर काफी ऊपर तक पहुंच गई थी. सूचना मिलते ही चौतरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे समझाने का प्रयास शुरू किया. करीब एक घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद महिला सुरक्षित नीचे उतरने के लिए तैयार हुई. महिला की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है. शुरुआती जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा था, लेकिन जांच के दौरान अलग तथ्य सामने आए.


  • बगहा के एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. उसने चौतरवा क्षेत्र के एक युवक से प्रेम विवाह किया था. कुछ समय से दोनों के बीच दूरी बढ़ गई थी. महिला अपने पति से मिलने उत्तर प्रदेश से बिहार के चौतरवा पहुंची थी, लेकिन पति के बाहर रहने के कारण उसकी मुलाकात नहीं हो सकी. इसी बात से नाराज होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई. वह लोगों से कहने लगी, मुझे बस मेरे पति से मिलना है.

    युवती कई महीनों से अपने पति की तलाश कर रही थी. उसका आरोप है कि पति- पत्नी के विवाद के बाद उसके ससुराल वालों ने उसे कहीं छिपा दिया है, जिसके कारण न तो उससे उसकी बात हो पा रही है और न ही मुलाकात. इसी बात से परेशान होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई और अपने पति से मिलाने की मांग करने लगी. सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घंटों तक उसे समझाने-बुझाने का प्रयास किया. साथ ही उसके पति को जल्द बुलाने और उसकी बात कराने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद युवती टावर से सुरक्षित नीचे उतर आई.

    पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को समझाया और सुरक्षित नीचे उतार लिया. घटना की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे. पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है. पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से एक संभावित अनहोनी टल गई.

    Share:

  • राहुल गांधी ने छात्र सार्थक सिद्धांत की तारीफ की, बोले- युवा सवाल पूछें, सिर्फ रील न बनाएं

    Mon Jun 8 , 2026
    नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष (Opposition in Lok Sabha) के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए छात्र सार्थक सिद्धांत और उनके सहयोगी निसर्ग अधिकारी की सराहना की है। राहुल गांधी ने कहा कि इन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved