
भूमि अधिग्रहण का विरोध, अधिक मुआवजे की मांग
इंदौर। विभिन्न प्रोजेक्ट, रोड निर्माण (Road Construction) से लेकर इंदौर-बुधनी रेल लाइन (Indore-Budhni rail line) के लिए अधिग्रहित की गई जमीनों के मामले में किसानों (Farmers) का विरोध लगातार जारी है। अभी इंदौर-बुधनी रेल लाइन के प्रभावित गरीब और आदिवासी किसानों ने निर्मित टनल पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन भी किया और गाम भी रुकवा दिया।
किसान नेता हंसराज मंडलोई का आरोप है कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ भेदभाव कर रही है और ओने-पौने दामों पर उनकी जमीनें अधिग्रहित की जा रही है। चार गुना नकद मुआवजा, आदिवासी युवाओं को रेलवेमें नौकरी देने के साथ अन्य मांग भी की जा रही है। इन किसानों द्वारा रेलवे लाइन के अलावा पीथमपुर इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर, ग्रीन फील्ड से लेकर नेशनल हाईवे के इंदौर पश्चिमी रिंग रोड के भी अधिग्रहण का विरोध इसी तरह किया जाता रहा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने चार गुना मुआवजा देने की घोषणा की, जिसके चलते भी इन किसानों का कहना है कि पहले जो मुआवजा राशि घोषित की गई उसमें अब मूल्य की चार गुना राशि जोडक़र दी जाए और जमीन के बदले जमीन दी जाए और रेलवे विभाग में नौकरी की मांग को लेकर किसानों ने कमलापुर टनल पर इक_े होकर शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved