
इंदौर। पुलिस आयुक्त इंदौर संतोष कुमार सिंह द्वारा शहर में चोरी, नकबजनी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-02 अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-02 अमरेंद्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर पराग सैनी के मार्गदर्शन में थाना विजयनगर पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई है।
दिनांक 07.06.2026 को फरियादी अभिषेक तिवारी द्वारा थाना विजयनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात बदमाशों द्वारा स्कीम नंबर 54 स्थित मेघदूत गार्डन के सामने उनकी मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे विभिन्न कंपनियों के महंगे मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज एवं नगदी चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर थाना विजयनगर में अपराध क्रमांक 540/2026 धारा 331 (4), 305 (A) बी. एन. एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी विजय नगर निरीक्षक चन्द्रकांत पटेल द्वारा एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेजों का बारीकी से विश्लेषण किया गया, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर लगातार पीछा किया गया।
गहन जांच एवं अथक प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम ने बाग-टांडा क्षेत्र से संबंधित एक सक्रिय चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका बरामद किया गया।
बरामद मशरूका
आरोपियों का अपराध करने का तरीका
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी से प्राप्त धनराशि का उपयोग शराब, जुआ एवं अन्य ऐय्याशी संबंधी गतिविधियों में करते थे। आरोपी वारदात के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग अत्यंत कम करते थे ताकि पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस न कर सके। साथ ही पहचान छिपाने के उद्देश्य से वारदात के समय अपने चेहरे कपड़े से ढंक लेते थे। गिरोह के सदस्य योजनाबद्ध तरीके से रात्रि के समय सुनसान क्षेत्रों में स्थित प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते थे।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा गिरोह से जुड़े अन्य अपराधों एवं संभावित साथियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय पुलिस टीम
इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना विजयनगर उनि. अरुण जाट, प्र.आर. 567 जिशान अहमद, आरक्षक 1794 कमल शाक्यवार, आरक्षक 1076 पार्थ पटेरिया, आरक्षक 3579 आलोक सिंह एवं आरक्षक 1712 राजभान सिंह की विशेष भूमिका रही। इंदौर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी सतर्कता अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved