img-fluid

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, 50 लाख रुपये कीमत के 230 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए

June 10, 2026

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन तलाशने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। सिटीजन कॉप एप्लीकेशन और सीईआईआर यानी संचार साथी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये कीमत के 230 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं। वर्ष 2026 में अब तक कुल 807 मोबाइल फोन बरामद कर आवेदकों को लौटाए जा चुके हैं।


  • दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच की साइबर सेल लगातार सिटीजन कॉप एप्लीकेशन और सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण कर रही है। इसी क्रम में इंदौर सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से 230 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए। वही आज बरामद किए गए सभी 230 मोबाइलों को उनके धाराओं को सौंप गए, वही अपने गम हुए मोबाइलों की आस छोड़ चुके मोबाइल धारक भी गुम हुए मोबाइल को वापस पाकर आनंदित नजर आए।

    Share:

  • चलते-चलते अचानक बीच में अटक गई लिफ्ट, अंदर फंस गए 11 वकील; कोर्ट परिसर में अफरातफरी

    Wed Jun 10 , 2026
    मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को बड़ा हादसा टल गया. न्यायालय भवन में अधिवक्ताओं के लिए लगाई गई लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में खराब हो गई, जिससे उसमें सवार 11 अधिवक्ता करीब डेढ़ घंटे तक अंदर फंसे रहे. घटना के दौरान लिफ्ट में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी और दहशत का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved