img-fluid

प्रभारी फूड कंट्रोलर सहित 3 जेएसओ का तबादला

June 16, 2026

  • गेहूं उपार्जन में गड़बड़ी के बाद प्रशासनिक कार्रवाई

जबलपुर। गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में सामने आई अनियमितताओं और गड़बडिय़ों के बाद नागरिक आपूर्ति विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभागीय स्तर पर की गई कार्रवाई के तहत जबलपुर में पदस्थ जिला प्रभारी एवं प्रभारी फूड कंट्रोलर सीमा बोरसिया का तबादला कर उन्हें बैतूल भेज दिया गया है। इसके साथ ही जिले में पदस्थ तीन कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों (जेएसओ) का भी स्थानांतरण किया गया है।



  • सूत्रों के अनुसार गेहूं उपार्जन कार्य के दौरान सामने आई शिकायतों और व्यवस्थागत खामियों के बाद विभागीय स्तर पर स्थिति की समीक्षा की गई थी। इसके बाद यह तबादला आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि आधिकारिक आदेश में स्थानांतरण को प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया गया है, लेकिन विभागीय गलियारों में इसे उपार्जन व्यवस्था में सामने आई गड़बडिय़ों से जोड़कर देखा जा रहा है।

    तीन जेएसओ हुए इधर से उधर
    स्थानांतरण आदेश के तहत तीन कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को भी जिले से बाहर भेजा गया है। सिद्धार्थ राय का तबादला सागर किया गया है। भावना तिवारी को भोपाल पदस्थ किया गया है। आभा शर्मा का स्थानांतरण नरसिंहपुर किया गया है। इन अधिकारियों की जिम्मेदारी उपार्जन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े कार्यों की निगरानी की भी थी।

    उपार्जन व्यवस्था पर उठे थे सवाल
    जिले में गेहूं उपार्जन के दौरान कई स्तरों पर शिकायतें सामने आई थीं। किसानों को भुगतान, परिवहन, भंडारण और उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठे थे। हालांकि विभाग ने कई मामलों में सुधारात्मक कदम उठाने का दावा किया था, लेकिन अब हुए तबादलों ने पूरे मामले को फिर चर्चा में ला दिया है। प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि आगामी खरीदी और वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

    Share:

  • 12 जुलाई को जयपुर में होगा ‘प्राइड ऑफ राजस्थान अवॉर्ड्स 2026’, कीर्ति कुल्हारी होंगी मुख्य अतिथि

    Tue Jun 16 , 2026
    जयपुर। राजस्थान की उपलब्धियों, उद्यमिता, नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से Reseal.in द्वारा प्रस्तुत ‘प्राइड ऑफ राजस्थान अवॉर्ड्स 2026’ का भव्य आयोजन 12 जुलाई 2026 को जयपुर में किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित सम्मान समारोह राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्यमियों, उद्योगपतियों, पेशेवरों, संस्थाओं और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved