
मुम्बई। शिवसेना (Shiv Sena- UBT) में राजनीतिक हलचल पर उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) में मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने कहा, ‘हर सांसद स्वतंत्र है। वे किसी में भी अपना विलय कर सकता है। उन लोगों ने स्पीकर को पत्र लिखा है। स्पीकर उनको अनुमति दे देंगे।’
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (Deputy CM Eknath Shinde) ने ऐलान किया है कि शुक्रवार को शिवसेना के स्थापना दिवस पर बागी सांसदों को शामिल नहीं किया जाएगा।
शिवसेना विधायक मनीषा कायंदे ने कहा, ‘…कल शिवसेना UBT के सांसदों की बैठक बुलाई गई थी और उसमें 6 लोग नहीं गए…अब उनका इसको लेकर क्या कहना है और वो बैठक में क्यों नहीं गए, इसको लेकर जबतक वो अपनी बात सामने नहीं रखते, तो हमारा उसपर टिप्पणी करना मुश्किल है…।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved