img-fluid

इंदौर: सीनियर एडवोकेट बनने की दौड़ में महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी

June 19, 2026

प्रदेश के 98 वकीलों ने किए आवेदन, इंदौर से 37

इंदौर। मध्यप्रदेश (MP) उच्च न्यायालय नामित वरिष्ठ अधिवक्ता (डेजिगनेटेड senior advocate) के रूप में नामांकित किए जाने के लिए पूरे प्रदेश से 98 वकीलों द्वारा आवेदन किए गए हैं। इनमें इंदौर (Indore) के महापौर (Mayor) पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता रहे पुष्यमित्र भार्गव (Pushyamitra Bhargava ) सहित 37 वकील शामिल हैं।



  • इसके लिए मप्र हाईकोर्ट द्वारा गत 30 मई तक आवेदन बुलाए गए थे। जिन वकीलों द्वारा आवेदन किए गए उनकी सूची जारी करते हुए अब हाईकोर्ट द्वारा इन नामों को लेकर कोई राय या सुझाव आदि देना हो तो वह आगामी 26 जून तक मांगे गए हैं। इसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया होगी। तत्पश्चात चयनित की सूची जारी की जाएगी। जानकार सूत्रों के मुताबिक वर्तमान में करीब दो दर्जन डेजिगनेटेड सीनियर एडवोकेट इंदौर में हैं।

    इंदौर से ये हैं नाम
    महापौर भार्गव के अलावा अभय सारस्वत, अभिनव धनोतकर, अजय असुदानी, अजय उकास, अजिंक्य डगांवकर, अमितसिंह राठौर, अनिल ओझा, आशीष गुप्ता, आशुतोष निमगांवकर, अविनाश खरे, चेतन निगम, दीपक रावल, गौरव छाबड़ा, घनश्याम यादव, एचवाय महत्ता, गुलाब शर्मा, खिलाड़ीलाल गणगौर, मनीष नायर, मनोज द्विवेदी, मिनी रवींद्रन, नितिन फडक़े, पंकजचंद्र बागडिय़ा, समीर अनंत अठवले, सुहेल निसार, आसिफ अली वारसी, वैभव भागवत, विजय अत्रे, विजय असुदानी, विकास राठी, विक्रम दुबे, विनय गांधी, विश्वजीत जोशी, विशाल लश्करी, विवेक दलाल, विवेक पटवा, विवेक फडक़े एवं योगेशकुमार मित्तल।

    Share:

  • सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी विजय सरकार, राज्यपाल ने की नीतियों की सराहना; तीन साल बाद पहली बार शांतिपूर्ण रहा विधानसभा सत्र

    Fri Jun 19 , 2026
    चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत के संकेत उस समय मिले, जब 17वीं विधानसभा के पहले सत्र में राज्यपाल आरवी आर्लेकर (RV Arlekar) ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (Vijay ) के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) गठबंधन सरकार का पहला अभिभाषण दिया। खास बात यह रही कि पिछले तीन वर्षों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved