
मोबाइल पर बात कर रही थी, तेजाजी नगर पुलिस कर रही जांच…दो दिन बाद था पेपर
इंदौर। देर रात को बिलावली इलाके (Bilavali area) में एक छात्रा (Student) संदेहास्पद तरीके से चौथी मंजिल से गिर गई। परिजन उसे लहूलुहान हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। वह नीट (NEET) की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह मूल रूप से धार जिले की रहने वाली थी।
बहन और पिता भी डॉक्टर
अवंतिका इंदौर में बड़ी बहन के साथ रहती थी। उसकी बड़ी बहन भी डॉक्टर है। वहीं उसके पिता बंशीलाल भी धार में डॉक्टर हैं। उनकी एमवाय अस्पताल में पांच दिन की ट्रेनिंग चल रही है, जिसके चलते वे भी इंदौर आए हुए थे। बंशीलाल का कहना है कि घटना के समय वह फ्लैट के अंदर थे। बेटी किन परिस्थितियों में गिरी, उन्हें नहीं पता।
मौत का कारण तलाश रही पुलिस
उधर, मामले में पुलिस जांच कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवंतिका हादसे का शिकार हुई या फिर उसकी मौत का कोई दूसरा कारण है। जिससे वह मोबाइल पर बात कर रही थी उससे भी पुलिस पूछताछ करेगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि नीट की परीक्षा का पेपर लीक होने से दूसरी बार होने वाली परीक्षा को लेकर कहीं वह तनाव में तो नहीं थी। बताया जा रहा है कि नीट का पेपर लीक होने से परीक्षा निरस्त हो गई थी। अब दोबारा नीट की परीक्षा 21 तारीख को है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved