img-fluid

धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट के आरोपों पर शिवपुरी में किन्नर समाज का प्रदर्शन, 8 लोगों पर एफआईआर

June 19, 2026

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में किन्नर समाज (Transgender community) के लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और कथित रूप से धर्म परिवर्तन के दबाव एवं मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा उन पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर बाल काट दिए गए।


  • मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार प्रकरण में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

    Share:

  • इंदौर: एमआर-11 के बाधक 227 परिवारों को योजना 136 की बहुमंजिला इमारतों में शिफ्ट नहीं कर पाएगा प्राधिकरण, केन्द्र ने नहीं दी मंजूरी

    Fri Jun 19 , 2026
    प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विस्थापित करने की बनाई थी योजना, हालांकि अमलतास और गुलमोहर के फ्लैटधारकों ने भी शिफ्टिंग का किया था विरोध इंदौर। एमआर-11 (MR-11) के निर्माण में जहां रसूखदारों ने हाईकोर्ट (High Court) से स्टे (Stay) ले लिया तो एक बस्ती की बाधा भी कायम है। पिछले दिनों प्राधिकरण (Authority) ने निर्णय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved