img-fluid

साइबर ठगी के रुपए का सोने में इन्वेस्टमेंट करने वाले आरोपी एमबीए डिग्रीधारक है

June 20, 2026

  • अपराध के लिए 3 राज्यों के खाते इस्तेमाल किए

उज्जैन। साइबर ठगी के रुपए का सोने में इन्वेस्टमेंट करने वाले तीनों आरोपियों के पास एमबीए की डिग्री है। आरोपियों ने 3 राज्यों के खाते इस्तेमाल किए। घटना में भाजपा नेता का बेटा मास्टरमाइंड निकला। जल्दी अमीर बनने की चाहत में नर्मदापुरम के तीन युवकों ने नए तरीके से साइबर ठगी को अंजाम दिया। तीनों युवक दिल्ली के बड़े साइबर ठगों के इशारे पर उज्जैन आए। फर्जी आधार कार्ड और फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर करीब चार लाख रुपए का सोना खरीदा। पेमेंट साइबर ठगी के पैसों से क्यूआर कोड के जरिए किया गया। मकसद ये था कि सोना दोबारा बेचकर ठगी की रकम कैश करा ली जाए। क्योंकि भुगतान का पैसा साइबर ठगी का था, इसीलिए संबंधित शोरूम का बैंक खाता होल्ड हो गया।



  • मामला माधवनगर पुलिस के पास पहुंचा, जिसने तकनीकी नेटवर्क और सीसीटीवी फुटेज की मदद से महाकाल क्षेत्र के एक होटल से तीनों आरोपी- अनिमेष वर्मा, कशिश बढ़ानी और राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी एमबीए पास हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 21 जून तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। माधवनगर टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया- 6 जून की रात करीब 9 बजे फ्रीगंज में डीपीके ज्वेलर्स के संचालक घबराए हुए थाने आए। उन्होंने बताया कि दोपहर में एक युवक 92 हजार के गोल्ड क्वाइन खरीदकर गया था, जिसके बाद रात में हमारा बैंक खाता होल्ड हो गया। हमें तुरंत समझ में आ गया कि मामला साइबर फ्रॉड के रुपए के ट्रांजेक्शन का है। बिना समय गंवाए रात में ही शोरूम पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कैमरे में एक युवक खरीदारी कर रहा था और दूसरा बाहर खड़ा था। इसी दौरान लड़के के मोबाइल पर एक कॉल आया। कैमरे का एंगल ऐसा था कि स्क्रीन पर आ रहा वह नंबर फुटेज में साफ कैद हो गया। इसी एक तकनीकी सुराग की मदद से हमने लोकेशन ट्रेस की और तीनों को दबोच लिया। टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया- मुख्य आरोपी अनिमेष वर्मा है। वह तीन महीने पहले क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म बायनेन्स पर सात्विक नाम की टेलीग्राम आईडी के संपर्क में आया था। ठगों ने उसे भारी मुनाफे का लालच दिया था। उसे बताया कि यह गेमिंग प्लेटफॉर्म का पैसा है, जिसे सोने में निवेश कर वापस एक नंबर में लीगल करना है। कमीशन के लालच में वह उनकी बातों में आ गया। तरीका समझने के बाद अनिमेष ने इसमें कशिश और राहुल को शामिल कर लिया। योजना के मुताबिक, तीनों आरोपी उज्जैन पहुंचे। हीरा पैलेस और श्रीदर्शन होटल में 10 दिन रहे। इस दरमियान तीन शोरूम से सोना खरीदा। दुकानदारों के क्यूआर कोड दिल्ली के ठगों को भेजे। जिन्होंने राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश में साइबर ठगी का शिकार बने पीडि़तों के बैंक खातों से भुगतान कराया। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि ठगों ने सोने के पेमेंट के लिए राजस्थान के नागौर निवासी मोहम्मद नासिर के खाते से 2.88 लाख रुपए, पंजाब के सुरिंदर सिंह के खाते से 95 हजार और गाजियाबाद के मनोज कुमार के खाते से 99 हजार उड़ाए।

    Share:

  • सरकार का एक्शन! 16 दवाओं पर तुरंत बैन, कहीं आप तो नहीं कर रहे इस्तेमाल

    Sat Jun 20 , 2026
    नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 16 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. इन दवाओं में एंटीबायोटिक, पेट दर्द की दवाएं, मधुमेह की दवाएं और कुछ कॉस्मेटिक व त्वचा संबंधी उत्पाद शामिल हैं. सरकार ने यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved