img-fluid

अग्निबाण की स्वर्ण जयंती पर पाठकों को एमपीएल के चार मैचों की सौगात

June 22, 2026

अग्निबाण का तोहफा… पहले आएं… पहले पाएं… मैच में है रजत पाटीदार, व्यंकटेश अय्यर सहित कई सितारा खिलाड़ी…

इंदौर। इंदौर (Indore) में मधयप्रदेश लीग ( MPL ) टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप (T20 Cricket Championship) का लीग मैच अपने अंतिम व रोमांचक दौर पर पहुंच गया है। अब हर मुकाबले आर-पार के हो रहे है, क्योंकि श्रेष्ठ चार टीमों को सेमीफाइनल में खेलने का मौका मिलेगा। अग्निबाण (Agniban) द्वारा अपनी स्वर्ण जयंती (golden jubilee) के उपलक्ष्य में पाठकों को 23 व 24 जून को होने वाले मुकाबलों के नि:शुल्क टिकट पहले आएं-पहले पाएं की तर्ज पर वितरित किए जाएंगे। इन दोनों मैचों के टिकट अखबार के कार्यालय में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक वितरित होंगे।



  • 23 जून को पहला मुकाबला दोपहर 3 बजे से होलकर स्टेडियम में इंदौर पिंक पैंथर्स और ग्वालियर चीतास के मध्य खेला जाएगा। यह मुकाबला इंदौरी दर्शकों के लिए इसलिए भी अहम है, क्योंकि इस टीम में आईपीएल के सितारा खिलाड़ी रजत पाटीदार व वेंकटेश अय्यर खेल रहे है। पिंक पैंथर्स की कमान वेंकटेश अय्यर संभाल रहे है तो रजत पाटीदार के पास ग्वालियर की कप्तान का दायित्व है। हालांकि दोनों ही टीमें वर्तमान अंक तालिका में काफी पीछे चल रही है, लेकिन इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, उसे अंक तालिका में सुधार करने का मौका मिलेगा। 23 जून को दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से चंबल घडियाल्स व रीवा जगुआर्स के मध्य खेला जाएगा। चंबल की टीम इंदौरी शुभम शर्मा की कप्तानी पर विजयी रथ के घोड़े पर सवार है और शीर्ष स्थान पर चल रही है। चंबल घडियाल्स की टीम में आवेश खान जैसे सितारा खिलाड़ी भी । दूसरी ओर रीवा जगुआर्स की टीम भी सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है। रीवा की टीम ने अब तक 5 मुकाबले से अधिक जीतकर अंक तालिका की शीर्ष चार टीमों में बनी हुई है। रीवा टीम की बागडोर पृथ्वीसिंह तोमर के हाथों में है। 24 जून को होलकर स्टेडियम में ही दोपहर तीन बजे से पहले मैच में जबलपुर रॉयल्स व बुंदेलखंड बुल्स की टीमें आमने-सामने होंगी । जबलपुर की कप्तानी राहुल बाथम के हाथों में है तो वहीं अभिषेक पाठक बुंदेलखंड बुल्स का नेतृत्व कर रहे है । यह मैच जबलपुर के लिए काफी महत्वपूर्ण है । बुंदेलखंड बुल्स की टीम अगर इस मैच को जीत जाती है तो उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है, हालांकि अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा । दूसरी ओर जबलपुर रॉयल्स की टीम में भी कई उम्दा क्रिकेटर है और वह उलटफेर करने में सक्षम है । 24 जून को ही शाम 7.30 बजे ग्वालियर चीतास व रायल निमाड़ ईगल्स का मैच होगा । रजत पाटीदार इस मैच में ग्वालियर की ओर से कप्तानी करते हुए एक बार फिर एक्शन में होंगे वहीं रॉयल निमाड़ ईगल्स की टीम को अपने कप्तान सारांश जैन की गैरमौजूदगी में इस मुकाबले में मैदान में उतरना होगा । सारांश का चयन भारतीय ए टीम की लिए हुआ है, और वे मल्टी डेज मुकाबले खेलने के लिए श्रीलंका रवाना हो गए है । एक बार फिर अग्निबाण परिवार अपने पाठकों को इन चारों मैचों का नि:शुल्क टिकट का तोहफा दिया जा रहा है ।
    मैच के टिकट पाने के लिए पाठकों को अग्निबाण का बिल लाना होगा…

    Share:

  • इंदौर: नहाने के दौरान तिंछाफॉल में डूबा पुलिसकर्मी का बेटा

    Mon Jun 22 , 2026
    इंदौर। जिले के ग्रामीण इलाके (Rural areas) में फिर हादसा हो गया, एक युवक दोस्तों के साथ पिकनिक स्थल (Picnic spot)  गया और नहाने के दौरान वह डूब गया। उसकी मौत हो गई। सभी दोस्त घर से क्रिकेट (Cricket) खेलने का बोलकर निकले थे। सिमरोल पुलिस ने बताया कि पुलिस लाइन मोतीतबेला में रहने वाले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved