img-fluid

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में कैंटीन संचालक हत्याकांड में नाबालिग व उसका साथी पकड़ाया

June 22, 2026

  • रेलवे स्टेशन की पार्किंग ठेके के विवाद में की हत्या

इंदौर। भागीरथपुरा क्षेत्र स्थित एमआर 4 रोड पर परसों रात हुई कैंटीन संचालक हत्याकांड की पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिग और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग के ठेके विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया।

वीओ – एडिशनल डीसीपी ने बताया कि 19 जून की रात्रि को विशाल उर्फ नानू पिता मुकेश वर्मा निवासी भागीरथपुरा पर दो लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया था जिसमें विशाल ने अस्पताल में दम तोड दिया था। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खगाले तो दो आरोपी विशाल पर चाकू से हमला करते नजर आए।

फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई। टीम ने हत्याकांड के महज चंद घंटो के भीतर हत्याकांड को अंजाम देने वाले नाबलिग निवासी भगतसिंह नगर और उसके साथी सुमित पिता शिवलाल अहिरवार निवासी भगतसिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक से रेलवे स्टेशन की पार्किंग के ठेके को लेकर विवाद चल रहा था। घटना दिनांक को विवाद बढा तो सुमित ने विशाल उर्फ नानू को पकड़ लिया और नाबिलग ने उस पर चाकू से ताबड़तोड वार कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी आरोपियों से बरामद कर लिया है।

Share:

  • हम काफिर हैं, तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो...भूमिपूजन कार्यक्रम में बोले मंत्री विजयवर्गीय

    Mon Jun 22 , 2026
    इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान दिए गए एक बयान को लेकर राजनीतिक चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के सभी के लिए काम करती है, लेकिन यदि कोई कहता है कि वह भाजपा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved