img-fluid

32 करोड़ में बनेगा महापौर, अध्यक्ष और निगम कमिश्नर का बंगला…डीपीआर हो रही तैयार…

June 25, 2026

उज्जैन। सिंहस्थ से पहले उज्जैन में नगर निगम के महापौर, अध्यक्ष और निगम कमिश्नर के नए बंगले भी बनाए जाएँगे। शासन इस पर लगभग 32 करोड़ रुपए खर्च करेगा। योजना को लेकर डीपीआर तैयार हो रही हैं। सबकुछ ठीक रहा तो इसी साल इसका काम भी शुरू हो जाएगा।



  • उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में महापौर, अध्यक्ष और निगम कमिश्नर के लिए 32 करोड़ रुपये की लागत से नए बंगले बनाए जाएँगे। इस परियोजना का उद्देश्य महाकुंभ के दौरान प्रशासनिक और जन प्रतिनिधि कार्यों को सुगम बनाना है। योजना में इन बंगलों के अलावा, एडिशनल कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के आवासों सहित कर्मचारियों के लिए आवश्यक क्वाटर्स का निर्माण भी इस योजना का हिस्सा है।

    2016 में बनी बहुमंजिला बिल्डिंग भी टूटेगी..
    सिंहस्थ 2016 में नीलगंगा थाने के पीछे शासन से करोड़ों रुपए खर्च कर एक बहुमंजिला आवासीय बिल्डिंग बनाई गई थी लेकिन सिंहस्थ 2028 को लेकर चल रहे विकास कार्यों के चलते नीलगंगा थाने के साथ-साथ इस तीन मंजिला बिल्डिंग को भी तोड़ा जाएगा। वर्तमान में इस बिल्डिंग में डीएसपी, टीआई स्तर के कई अधिकारी निवासरत हैं।

    Share:

  • जज, न्यायिक कर्मचारी के साथ वकील भी करें कार पुलिंग

    Thu Jun 25 , 2026
    ईंधन की बचत को लेकर मप्र हाई कोर्ट ने जारी किया सर्कुलर उज्जैन। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते संकट के बीच मप्र हाई कोर्ट ने अहम कदम उठाते हुए एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें जजों, न्यायिक कर्मचारियों के साथ ही वकीलों से भी कार-पुलिंग को बढ़ावा देने के साथ अन्य उपाय करने को कहा गया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved