img-fluid

शिक्षक की विदाई पर छलक पड़े जज़्बात

July 01, 2026

  • घुघरा केवलारी शाला में सेवानिवृत्ति के समय रो पड़े छात्र-छात्राएं

घुघरा, केवलारी । वैसे तो शासकीय सेवाओं में सेवानिवृत्ति एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन कुछ विदाइयाँ ऐसी होती हैं जो वर्षों तक लोगों के दिलों में याद बनकर रह जाती हैं। ऐसा ही भावुक और करुणामय दृश्य शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला घुघरा केवलारी में देखने को मिला, जब विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण गोपाल पाठक अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए।


  • वर्षों तक विद्यालय में अपनी सेवाएं देने वाले कृष्ण गोपाल पाठक की विदाई के अवसर पर विद्यालय का वातावरण भावनाओं से भर गया। जैसे ही उनके विदा होने का समय आया, छात्र-छात्राएं और विद्यालय का स्टाफ अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। विद्यार्थियों के चेहरे पर अपने प्रिय शिक्षक से बिछडऩे का दर्द साफ दिखाई दे रहा था। वहीं, विद्यार्थियों और सहकर्मियों का स्नेह देखकर कृष्ण गोपाल पाठक स्वयं भी भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। यह दृश्य शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच के उस गहरे रिश्ते को दर्शाता है, जो केवल शिक्षा तक सीमित नहीं होता बल्कि संस्कार, अनुशासन, मार्गदर्शन और अपनत्व से भी जुड़ा होता है। विद्यार्थियों का अपने शिक्षक के प्रति यह प्रेम इस बात का प्रमाण है कि कृष्ण गोपाल पाठक ने शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को नैतिक शिक्षा, अच्छे संस्कार और जीवन मूल्यों का भी पाठ पढ़ाया।
    कृष्ण गोपाल पाठक मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ सिहोरा के अध्यक्ष तथा ब्राह्मण समाज सिहोरा के कोषाध्यक्ष के रूप में भी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे शिक्षक समाज में बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को स्नेह, अनुशासन और संस्कारों की अमूल्य पूंजी भी प्रदान करते हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

    Share:

  • एक क्लिक की गलती पड़ सकती है भारी!

    Wed Jul 1 , 2026
    साइबर ठगों के खिलाफ गांव-गांव पहुंची पुलिस, लोगों को किया जा रहा जागरूक जबलपुर। बदलते दौर में साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल को देखते हुए जिले के थाना चरगवां पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। सुरक्षित क्लिक 2.0, सुरक्षित जीवन अभियान के तहत थाना प्रभारी सरोजनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved