img-fluid

एक क्लिक की गलती पड़ सकती है भारी!

July 01, 2026

  • साइबर ठगों के खिलाफ गांव-गांव पहुंची पुलिस, लोगों को किया जा रहा जागरूक

जबलपुर। बदलते दौर में साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल को देखते हुए जिले के थाना चरगवां पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। सुरक्षित क्लिक 2.0, सुरक्षित जीवन अभियान के तहत थाना प्रभारी सरोजनी चौकसे स्वयं गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के तरीके बता रही हैं। अभियान के दौरान थाना प्रभारी सरोजनी चौकसे ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि आज साइबर अपराधी नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।



  • फर्जी कॉल, ओटीपी मांगना, बैंक अधिकारी बनकर बात करना, डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाना, केवाईसी अपडेट के नाम पर लिंक भेजना और सोशल मीडिया के जरिए ठगी जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी भी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, एटीएम नंबर, सीवीवी, बैंक खाता या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। यदि कोई संदिग्ध कॉल या संदेश प्राप्त हो तो घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें। थाना प्रभारी सरोजनी चौकसे ने बताया कि चरगवां थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाए तो बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। चरगवां पुलिस का संदेश स्पष्ट है—रुको… सोचो… फिर कार्रवाई करो। आपकी एक छोटी-सी सावधानी आपकी वर्षों की मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकती है। अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर अपराधों के खिलाफ मजबूत सुरक्षा कवच साबित हो रहा है।

    Share:

  • AI ने खोली 2 करोड़ रुपये के वेतन घोटाले की पोल, 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    Wed Jul 1 , 2026
    जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस विभाग के भीतर करीब 2 करोड़ रुपये के कथित वेतन घोटाले का खुलासा हुआ है। खास बात यह है कि यह गड़बड़ी कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी कि AI की मदद से किए गए ऑडिट के दौरान सामने आई। मामले में पुलिस विभाग के 3 कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved