img-fluid

इंदौर: थार गाड़ी से ड्रग्स की तस्करी, क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर चार तस्करों को दबोचा

July 02, 2026

इन्दौर। ​इन्दौर में नशे के काले कारोबार और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ब्लैक एंड व्हाइट रंग की लग्जरी महिंद्रा थार गाड़ी को रोककर उसमें सवार चार शातिर तस्करों को एमडी ड्रग्स के साथ दबोच लिया। पकड़े गए तस्करों में पढ़े-लिखे पेशेवर युवा भी शामिल हैं, जो इंदौर में ड्रग्स का नेटवर्क फैला रहे थे।

इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि कुछ युवक एक थार गाड़ी में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर उसे शहर के पाश इलाकों और युवाओं के बीच खपाने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने दस्तूर डिलाइट गार्डन के पीछे, स्कीम नंबर-134 में योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और संदिग्ध थार गाड़ी को चारों तरफ से घेरकर रोक लिया।पुलिस टीम ने जब थार वाहन (क्रमांक MP 09 AM 0110) की बारीकी से तलाशी ली, तो गाड़ी मे से 23.73 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जप्त ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से सवा दो लाख की ड्रग्स और तस्करी में प्रयुक्त करीब 19 लाख रुपये कीमत की महिंद्रा थार गाड़ी सहित कुल 21 लाख 30 हजार रुपये का मशरूका जप्त किया है।


  • पूछताछ में आरोपी ड्रग्स रखने या उसके परिवहन से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सके।पुलिस की गिरफ्त में आए चारों आरोपी इंदौर के ही रहने वाले हैं और समाज के अलग-अलग कामकाजी वर्गों से जुड़े हैं। पुलिस ने थार गाड़ी से खिजराबाद जम-जम कॉलोनी निवासी फरहान शेख,जूना रिसाला निवासी अतीक उर्फ तोफिक खान उर्फ मोहम्मद तौकीद भी मौजूद था जो इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है। पुलिस ने इसी क्षेत्र के जूना रिसाला बड़वाली चौकी निवासी अमान उर्फ फैजान खान और जूना रिसाला का ही रहने वाला फरहान खान है जो ग्राफिक्स डिजाइन और फ्लेक्स बोर्ड बनाने का काम करता है। ये चारों मिलकर लग्जरी गाड़ी की आड़ में इस काले कारोबार को अंजाम दे रहे थे।क्राइम ब्रांच पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों का कोर्ट से रिमांड लेकर उनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह कीमती नशीला पदार्थ कहाँ से लेकर आए थे, इंदौर के पब और पार्टी कल्चर में उनका नेटवर्क कहाँ-कहाँ फैला है और इस अवैध धंधे में शामिल मुख्य सप्लायर और खरीददार कौन-कौन हैं। जल्द ही इस मामले में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

    Share:

  • विभूतियों के सम्मान से समाज को मिलेगी प्रेरणा: मुख्यमंत्री

    Thu Jul 2 , 2026
    ईश्वरदास रोहाणी स्मृति गौरव शिखर सम्मान समारोह में हुए शामिल सीएम जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संस्कारधानी प्रतिभाओं की भूमि है। मां नर्मदा की कृपा से समृद्ध इस शहर ने समाज के हर क्षेत्र में ऐसी विभूतियां दी हैं, जिन्होंने देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री आज यहां […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved