
डेस्क: ऐसा लगता है कि Netflix ने एक बार फिर से लगभग 6 साल बाद फ्री ट्रायल ऑफर को शुरू कर दिया है. दुनिया भर के कई यूजर्स ने बताया है कि नया अकाउंट साइन-अप करने पर उन्हें स्ट्रीमिंग सर्विस का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है, यह कदम नेटफ्लिक्स द्वारा फ्री ट्रायल देना बंद करने के लगभग छह साल बाद उठाया गया है, फ्री ट्रायल से नए यूज़र्स फिल्में और शोज को एन्जॉय कर पाएंगे.
नेटफ्लिक्स ने पुष्टि की है कि चुनिंदा देशों में एलिजिबल नए मेंबर्स को स्ट्रीमिंग सर्विस का फ्री ट्रायल दिया जा रहा है. कंपनी के हेल्प सेंटर के अनुसार, अगर यूज़र का अकाउंट, डिवाइस और लोकेशन एलिजिबल है, तो साइन-अप के दौरान फ्री ट्रायल का ऑप्शन अपने आप दिखाई देगा. अगर उन्हें यह ऑफ़र नहीं दिखता है, तो इसका मतलब है कि उनका अकाउंट अभी इसके लिए एलिजिबल नहीं है. हालांकि नेटफ्लिक्स ने भारत में अपनी वापसी के बारे में कोई खास घोषणा नहीं की, लेकिन गैजेट्स 360 की रिपोर्ट में बताया गया है कि नए ईमेल एड्रेस से नया नेटफ्लिक्स अकाउंट बनाते समय 0 रुपए में 30 दिन आजमाएं वाला ऑफर दिखाई दिया.
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि सभी अकाउंट्स के लिए ट्रायल की अवधि एक जैसी नहीं हो सकती है. जहां कुछ यूज़र्स को 30 दिन का फ़्री ट्रायल मिल रहा है, वहीं कुछ अन्य यूज़र्स ने बताया है कि उन्हें 15-दिन का ट्रायल ऑफ़र मिला है. इससे संकेत मिलता है कि कंपनी A/B टेस्टिंग का तरीका अपना रही हो सकती है, जिसमें अलग-अलग यूज़र्स को अलग-अलग प्रमोशनल ऑफ़र मिलते हैं.
खास बात यह है कि नेटफ्लिक्स ने कई सालों तक 30 दिन का फ़्री ट्रायल देने के बाद, 2020 के आसपास इसे दुनिया भर में बंद कर दिया था. इस कदम के ज़रिए, कंपनी शायद यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या फ़्री ट्रायल को दोबारा शुरू करने से ज्यादा लोग स्ट्रीमिंग सर्विस का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए इंस्पायर होते हैं?
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved