img-fluid

इंदौर में 11 लाख की ब्राउन शुगर के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

July 10, 2026

इंदौर। इंदौर की खजराना थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये कीमत की 110 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को वाघेला गार्डन के पास से दबोचा है। आरोपी मंदसौर का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

दरअसल इंदौर में पुलिस ड्रग माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत खजराना थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ब्राउन शुगर की खेप लेकर इंदौर पहुंचा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाघेला गार्डन के पास घेराबंदी कर रामकिशन उर्फ रामनिवास गोस्वामी को गिरफ्तार किया।


  • तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 110 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक वीवो मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी मंदसौर जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र के कटिया गांव का निवासी है। पुलिस अब एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले की फॉरवर्ड और बैकवर्ड ट्रैकिंग कर यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।

    Share:

  • ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम मिलने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को क्यों घेरा?

    Fri Jul 10 , 2026
    नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम मिलने को ब्रेकथ्रू बताने के लिए बीजेपी को कांग्रेस ने आड़े हाथों लिया है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर कहा कि, BJP का इकोसिस्टम यह दिखाने में लगा हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया का भारत को यूरेनियम बेचना मोदी की कामयाबी है. जबकि, 4 दिसंबर 2011 को, ऑस्ट्रेलिया की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved