img-fluid

संसद की तरफ जा रहे प्रदर्शनकारियों की RAF के साथ झड़प, पुलिस ने कहा- किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें

July 20, 2026

नई दिल्ली। दिल्ली में जंतर-मंतर पर रविवार सुबह CJP ने संसद मार्च शुरू किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने भारी सुरक्षा बलों को तैनात कर रखा है। पुलिस की तरफ से एक बयान में बताया गया कि दिल्ली पुलिस ने इस संसद मार्च की परमीशन नहीं दी है। परमिशन नहीं होने के बावजूद यह मार्च निकाला जा रहा है, इसलिए जंतर-मंतर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। इस दौरान आरएएफ और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली।

दिल्ली पुलिस ने एक्स पर एक बयान में कहा, “मीडिया के कुछ हिस्सों में जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस द्वारा हिंसा या लोगों को हिरासत में लेने की छिटपुट घटनाओं का जिक्र किया गया है। यह सूचित किया जाता है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और विरोध-प्रदर्शन को पेशेवर तरीके से संभाला जा रहा है। सभी से अनुरोध है कि वे किसी भी अफवाह या गलतफहमी पर ध्यान न दें और उस जगह व उसके आस-पास शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें।


  • बता दें कि जंतर-मंतर से संसद तक जाने वाले रास्ते में तीन लेयर की सिक्योरिटी बैरिकेडिंग की गई है। जंतर मंतर पर इस वक्त 5-6 हजार प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। इसके अलावा मौके पर 10 हजार से अधिक सुरक्षाबल के जवान तैनात हैं। जंतर मंतर से संसद तक के मार्ग पर टियर गैस, बैटन, वज्र वाहन तैनात हैं। वहीं दिल्ली में BNS की धारा 163 लागू कर दी है। जंतर-मंतर को छोड़कर कहीं भी 5 लोगों के एक जगह पर जमा होने की मनाही है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वो लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रखें और कानून को अपने हाथ में ना लें।

    बता दें कि इससे पहले पुलिस उपायुक्त (DCP) सचिन शर्मा ने रविवार को एक्स पर एक सार्वजनिक एडवाइजरी जारी की। इसमें उन्होंने कहा, ‘दिल्ली पुलिस स्पष्ट करती है कि इस तरह के किसी भी विरोध मार्च या जुलूस के लिए न तो अनुमति मांगी गई है और न ही दी गई है। नई दिल्ली जिले में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है।’ एक्स पर जारी एडवाइजरी में बताया गया, ‘इसके तहत जंतर-मंतर स्थित निर्धारित प्रदर्शन स्थल को छोड़कर, वह भी पूर्व अनुमति के साथ, विरोध मार्च, जुलूस, प्रदर्शन और 5 या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर सख्त रोक है।’

    Share:

  • ये पॉलिटिक्स है प्यारे

    Mon Jul 20 , 2026
    अब तुलसी दतिया के आंगन की मंत्री तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) को दतिया (Datia) बुलाया गया था। जाहिर है चुनाव प्रचार (Election campaign) के लिए ही बुलाया होगा। इसके पहले सिंधिया को वहां का प्रभारी बनाने की बात भी कोरी अफवाह साबित हुई। खैर तुलसी दतिया के आंगन में थे और बड़े तोल-मोल के बोल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved