img-fluid

MP : 10 घंटे मौत से मुकाबला, टापू में फंसे चार युवकों को सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

July 31, 2026

खंडवा के हांडीकुंडी टापू पर हादसा

खंडवा। मध्यप्रदेश (MP) में जिले के थाना जावर क्षेत्र के हांडीकुंडी (Handikundi) में सुक्ता और आबना नदी के बीच हांडीकुंडी स्थित टापू में 10 घंटे से फंसे 4 युवकों को रातभर रेस्क्यू (Rescue) कर आज सुबह बचा लिया गया। अचानक जलस्तर बढ़ जाने से यह युवक नदी के मध्य स्थित एक टापू पर फंस गए हैं। चारों ओर से तेज जलधारा होने के कारण उनका बाहर निकलना असंभव हो गया था। पुलिस को शाम 6 बजे इसकी जानकारी मिली। उन्हें सहायता पहुंचाने के लिए एसडीईआरएफ की टीम ने ड्रोन की सहायता से चारों युवकों तक लाइफ जैकेट पहुंचाई और उनसे मोबाइल पर लगातार संपर्क रखा गया। इसके पश्चात भोजन एवं पेयजल के पैकेट भी ड्रोन से भिजवाए। बेकअप के लिए उज्जैन की रेस्क्यू टीम भी पहुंची और तड़के 5 बजे पर इन्हें निकाल लिया गया।


  • Share:

  • इंदौर: फर्जी शपथ-पत्र पर मंजूर 12 एकड़ की कॉलोनी की अनुमति निरस्त तो सीलिंग और संस्था की जमीन पर 20 साल बाद कर डाला नामांतरण

    Fri Jul 31 , 2026
    जमीनी जादूगरों की गिरफ्त में प्रशासन, रोजाना नित नए घोटाले हो रहे हैं उजागर, पहले जिस तहसीलदार ने नामांतरण रोका बाद में उसी ने कर दिया खेल यह पहला मौका है जब कलेक्टर से लेकर संभागायुक्त कार्यालय जमीनी जादूगरों का मददगार नजर आ रहा है शासन की रोक के बावजूद धारा १६ के तहत भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved