
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस में आज तड़के 4 बजे आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह आग ट्रेन के कोच बी-2 में लगी। कोच से धुआं उठने से यात्री बुरी तरह घबरा गए और थोड़ी देर बाद आग की लपटें निकलने लगीं। कोच में 72 यात्री सवार थे। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी यात्री चीखने लगे।
घटना इटारसी से पहले पोला पत्थर स्टेशन के पास की बताई जा रही है। ट्रेन में धुआं उठते ही तत्काल चेन खींची गई और बी-2 कोच में सवार सभी 72 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ये ट्रेन भोपाल से इटारसी की ओर आ रही थी और अधिकांश यात्री सो रहे थे। इसी बीच अचानक शॉर्ट सर्किट जैसी आवाज के साथ कोच में धुआं भर गया और यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद आनन-फानन में ट्रेन को रोका गया। गौरतलब है कि पिछले 10 दिन में ट्रेन में आग लगने की यह तीसरी घटना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved