img-fluid

CM विजय का ऐलान, बेटी की शादी में 8 ग्राम सोना और साड़ी मुफ्त

August 05, 2026

डेस्क: तमिलनाडु के लोगों के लिए इस बार का बजट कई बड़ी और राहत भरी खबरें लेकर आया है. मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीएवीके (TVK) सरकार ने अपना पहला बजट पेश कर दिया है. वित्त मंत्री मैरी विल्सन ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का विस्तृत खाका रखा. इस बजट में महिलाओं, नवजात बच्चों से लेकर स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों तक के लिए सरकारी खजाना खोल दिया गया है. सोने के सिक्के से लेकर मुफ्त लैपटॉप तक, सरकार ने जनता की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं.

शादी-ब्याह के मौके पर होने वाला खर्च अक्सर माता-पिता के लिए भारी पड़ता है. इसी आर्थिक बोझ को कम करने के उद्देश्य से सरकार ने महिलाओं के लिए एक शानदार योजना का ऐलान किया है. वित्त मंत्री ने सदन में बताया कि अब प्रदेश में युवतियों को उनकी शादी के समय आठ ग्राम सोने का सिक्का दिया जाएगा. इसके साथ ही दुल्हन को एक रेशमी साड़ी भी भेंट की जाएगी. इस कल्याणकारी योजना को पूरे राज्य में सुचारू रूप से लागू करने के लिए बजट में 812 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है.


  • सरकार ने सिर्फ विवाह योग्य युवतियों ही नहीं, बल्कि नवजात शिशुओं के भविष्य को लेकर भी एक अनोखी योजना पेश की है. ‘थाई मामन थंगा मोधिरा थिट्टम’ नाम की इस नई पहल के तहत, सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को एक ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी. इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सुरक्षित प्रसव के लिए बेहतर सरकारी सुविधाओं का रुख करने की प्रेरणा मिलेगी. इस खास योजना के लिए 560 करोड़ रुपये की बड़ी राशि आवंटित की गई है.

    युवाओं की शिक्षा और उन्हें तकनीक से जोड़ने के लिए भी बजट में खास ध्यान रखा गया है. ‘वेट्री मडिकनिनी थिट्टम’ योजना के जरिए कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं को सरकार मुफ्त लैपटॉप देगी. आज के डिजिटल युग में यह कदम छात्रों की पढ़ाई में काफी मददगार साबित होगा. लैपटॉप योजना के लिए ,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम फंड रखा गया है. वहीं, जनरेशन जेड (Gen Z) के स्कूली बच्चों को साइकिल दी जाएगी. बच्चों की सड़क सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए साइकिल के साथ हेलमेट, बोतल होल्डर जैसी जरूरी चीजें भी मुहैया कराई जाएंगी. स्कूली बच्चों से जुड़ी इस योजना पर 777 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

    इन सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ राज्य के तेज आर्थिक विकास का भी एक बड़ा लक्ष्य तय किया गया है. वित्त मंत्री मैरी विल्सन ने घोषणा की है कि 2036 तक तमिलनाडु को 1.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाया जाएगा.

    Share:

  • झारखंड जाएंगे अभिजीत दिपके, छात्र आंदोलन का करेंगे समर्थन

    Wed Aug 5 , 2026
    नई दिल्ली: छत्रपति संभाजीनगर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की दो दिवसीय कोर कमेटी की बैठक शुरू है. बैठक के पहले दिन संगठन के प्रमुख अभिजीत दिपके और प्रवक्ता सौरभ दास ने मीडिया से बातचीत करते हुए संगठन की आगे की रणनीति, झारखंड छात्र आंदोलन और देशभर में संगठन के विस्तार को लेकर अपनी बात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved