img-fluid

जूनी इन्दौर के गुरुद्वारे में विवाद, चढ़ावे के पैसों में हेरफेर का हिसाब मांगने पर मैनेजर ने बुजुर्ग से की मारपीट

August 05, 2026

इंदौर। आस्था के केंद्र गुरुद्वारे से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंदौर के सिख समाज को स्तब्ध कर दिया है। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की बैराठी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में दान और चढ़ावे की राशि का हिसाब मांगना एक बुजुर्ग सेवादार को भारी पड़ गया। आरोप है कि गुरुद्वारा मैनेजर ने हिसाब मांगने पर बुजुर्ग के साथ गुरुद्वारा परिसर और बाहर जमकर मारपीट की। इस पूरी गुंडागर्दी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है।


  • जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के बैराठी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में बीते कई सालों से गुरमीत सिंह बग्गा नियमों के अनुसार निष्काम सेवा करते आ रहे हैं। गुरमीत सिंह का आरोप है कि गुरुद्वारे में पदस्थ मैनेजर नरेंद्र सिंह चढ़ावे और दान में मिले पैसों में लगातार हेरफेर कर रहा था। न तो श्रद्धालुओं को दान की रसीद दी जा रही थी और न ही सामान की खरीदारी का कोई हिसाब रखा जा रहा था। जब बुजुर्ग गुरमीत सिंह ने इस अनियमितता का विरोध किया और हिसाब मांगा, तो मैनेजर नरेंद्र सिंह आपा खो बैठा।आरोप है कि मैनेजर नरेंद्र सिंह ने बुजुर्ग सेवादार गुरमीत सिंह के साथ पहले गुरुद्वारा परिसर के भीतर बदसलूकी और मारपीट की और फिर बाहर भी उनके साथ हाथापाई की गई। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर जूनी इंदौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Share:

  • 'यौम-ए-इस्तेहसाल' पर विदेश मंत्रालय का प्रहार, कहा- कूटनीतिक नाटकबाजी बंद करे पाकिस्तान

    Wed Aug 5 , 2026
    नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान द्वारा आयोजित कथित ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’को सिरे से खारिज करते हुए करारा हमला बोला है। भारत ने इसे पाकिस्तान का एक राजनीतिक ढोंग और दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार करार दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के पास भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई कानूनी या नैतिक अधिकार नहीं है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved