img-fluid

नवंबर के बाद सदावल में उतरेंगे नेताओं के हेलीकॉप्टर

August 06, 2026

  • लाऊंज बनाने का काम चल रहा है-एक साथ तीन हेलीकॉप्टर उतर सकते हैं-कार्तिक मेला मैदान से लेकर हेलीपैड तक बन रही है सड़क

उज्जैन। नवंबर के बाद वीआईपी और नेताओं के हेलीकॉप्टर नागझिरी के साथ-साथ सदावल में भी उतरने लगेंगे, इस हेलीपेड को बनाने का काम अंतिम चरणों में चल रहा है। उज्जैन में हेलीकॉप्टर उतारने के लिए नागझिरी पुलिस लाइन में एक ही स्थान था, यहाँ पर प्रधानमंत्री से लेकर बड़े नेता सब उतरते थे और उनको शहर तथा महाकाल ले जाने में पूरे शहर में जाम करना पड़ता था, इसको देखते हुए और आगामी सिंहस्थ महापर्व में बड़ी संख्या में देश-विदेश के बड़े नेता स्नान एवं दर्शन के लिए पहुँचेंगे।


  • इसको देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा हेलीपैड बनाने की घोषणा अपने कार्यकाल के शुरुआत में की थी और यह हेलीपैड अब लगभग बनकर तैयार हो चुका है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया हेलीपैड और बाउंड्री वाल का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब यहाँ रेस्ट रूम के लिए लाऊंज बनाया जा रहा है। यह काम शुरू हो चुका है और ऐसा बताया जा रहा है कि अक्टूबर और नवंबर महीने तक यह पूरी तरह बना लिया जाएगा और हेलीपैड के अन्य काम जैसे वहाँ तक पहुँचने की सड़क जो कार्तिक मेला मैदान से पहुँचेगी, सड़क को बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। यहाँ की पुल-पुलिया बन चुकी है और सीधा मार्ग हेलीपैड पहुँचेगा। इस हेलीपैड और इसी क्षेत्र के कार्तिक मेला मैदान में सिंहस्थ प्राधिकरण का कार्यालय तथा कंट्रोल रूम और भूखी माता क्षेत्र में सर्किट हाउस बनने से इस पूरे क्षेत्र का बड़े पैमाने पर विकास होगा। अभी तक यह क्षेत्र पिछड़े क्षेत्र के नाम पर जाना जाता था और यहाँ पर सिंहस्थ के लिए आरक्षित जमीन के नाम पर बिल्कुल विकास नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने यहाँ पर बड़ी योजना बना दी है और अब इस पूरे क्षेत्र का विकास धीरे-धीरे होने लगेगा। इसी के चलते मुख्यमंत्री ने पिछले 26 जनवरी को यहाँ पर कार्तिक मेला मैदान में परेड का आयोजन कर नवाचार किया था। कुल मिलाकर इस क्षेत्र में अब शासकीय गतिविधि बढ़ जाएगी और पूरा क्षेत्र विकसित होगा।

    Share:

  • ATF में इथेनॉल मिलाने वाले दावे गलत, नागरिक उड्डयन मंत्री बोले- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

    Thu Aug 6 , 2026
    नई दिल्ली। हवाई जहाज चलाने के लिए इस्तेमाल होने वाले फ्यूल ATF (विमान ईंधन) में इथेनॉल मिलाने वाले दावे को सरकार ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि एटीएफ में इथेनॉल मिलाने का दावा पूरी तरह से गलत और गैर-जिम्मेदाराना है। बताते चलें कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved