img-fluid

महाराष्ट्र : नासिक में हल्के भूकंप के झटके, कई घरों में आई दरारें

August 09, 2026

नासिक। महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) में शनिवार और रविवार को भूकंप (earthquake) के हल्के झटके (Mild tremors) महसूस किए गए। इससे जिले के कुछ इलाकों में घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कितनी तीव्रता का भूकंप आया?
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, शनिवार रात 10 बजे नासिक में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद रविवार सुबह 5:33 बजे 3.3 तीव्रता का झटका महसूस किया गया।


  • कहां था भूकंप का केंद्र?
    अधिकारियों के मुताबिक, भूकंपीय गतिविधि महाराष्ट्र-गुजरात सीमा के पास हटगढ़ पर्वत श्रृंखला के नजदीक भानवाड़ इलाके में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज की गई।

    किन जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके?
    जिले के नासिक शहर, सुरगाणा, कलवण, देवला, चांदवड़, पेठ, दिंडोरी और निफाड़ तालुका के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में डर फैल गया और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

    जिला प्रशासन ने क्या कहा?
    जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि सुरगाणा तालुका के भादर और दिंडोरी तालुका के नानाशी गांव में कुछ घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इलाके में बांधों का भी निरीक्षण किया गया। लेकिन कहीं कोई नुकसान नहीं मिला।

    जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने कहा, लोगों को डरना नहीं चाहिए। उन्हें किसी भी अफवाह पर भरोसा नहीं करना चाहिए। हालांकि, सभी लोगों को सतर्क रहना चाहिए और सुरक्षा के जरूरी उपाय करने चाहिए। इससे पहले भी जिले में 25 से 28 जुलाई के बीच और 6 अगस्त को भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे।

    Share:

  • कनाडा में भारतीयों पर बढ़ा एक्शन, 6 महीने में 3,323 डिपोर्ट; क्या मुश्किल हो रहा है वहां बसने का सपना?

    Sun Aug 9 , 2026
    नई दिल्ली। कनाडा में पढ़ाई, नौकरी (Studying and working in Canada) और बेहतर भविष्य की तलाश में जाने वाले भारतीयों के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। वर्ष 2026 के शुरुआती छह महीनों में कनाडा ने 3,323 भारतीय नागरिकों  (Indian citizens) को देश से निर्वासित किया है। यह संख्या इतनी बड़ी है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved