img-fluid

इंदौर: भाजपा ने शुरू की तिरंगा यात्रा

August 11, 2026

इंदौर। 15 अगस्त (August 15) नजदीक आते ही शहर (Indore) में तिरंगा यात्राओं (Tiranga Yatra) का दौर शुरू हो गया है। विशेषकर भाजपा (BJP) हर मंडल में तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को भंवरकुआ से निकाली जाएगी, जिसमें पूरी बीजेपी इकट्ठा होगी। इस तिरंगा यात्रा में युवाओं को खासतौर पर जोड़ने की बात कही जा रही है।


  • भाजपा ने सभी मंडल अध्यक्षों से कहा है कि वह अपने यहां निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों को भी भागीदार बनाए। इसके बाद यात्रा निकालने का दौर शुरू हो गया है। शहर के सभी 35 मंडलों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के मंडलों में भी तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। 9 अगस्त से शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा का आयोजन 13 अगस्त तक किया जाएगा। इस दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वह अपने घरों के ऊपर तिरंगा झंडा अनिवार्य रूप से लगाए, ताकि देशप्रेम का एक माहौल बनाया जा सके। 13 अगस्त को भाजपा की नगर इकाई द्वारा एक बड़ी तिरंगा यात्रा का आयोजन भंवरकुआं क्षेत्र में किया जा रहा है। इस यात्रा में भाजपा के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ पदाधिकारी भी रहेंगे। यात्रा को भव्य रूप देने के लिए बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है।

    Share:

  • मोजतबा खामेनेई को लेकर अटकलों के बीच बड़ा अपडेट, पेजेशकियन से मुलाकात में बनी आगे की रणनीति

    Tue Aug 11 , 2026
    नई दिल्ली। ईरान (Iran)में जारी गंभीर संकट और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव(international pressure) के बीच सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई(Supreme Leader Mojtaba Khamenei) ने राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन (President Masoud Pezeshkian)के साथ लंबी बैठक की है। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब मोजतबा खामेनेई के सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आने को लेकर लगातार कई तरह की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved